Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   accident in Jhansi bus rams into an auto-rickshaw which had collided with a harvester from behind

यूपी: झांसी में दर्दनाक हादसा, हार्वेस्टर में घुसे ऑटो को पीछे से बस ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Fri, 20 Nov 2026 12:44 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 20 Nov 2026 12:44 PM IST
सार

यूपी के झांसी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। हार्वेस्टर में घुसे ऑटो को पीछे से बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। ऑटो में सब्जियों के कैरेट लदे थे।
 

विज्ञापन
accident in Jhansi bus rams into an auto-rickshaw which had collided with a harvester from behind
बस ने मारी टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के झांसी-कानपुर हाईवे पर चिरगांव के औपरा गांव के पास बुधवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे हार्वेस्टर में पीछे से ऑटो जा घुसा। इसी दौरान पीछे से आ रही प्राइवेट शताब्दी बस भी ऑटो से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में ऑटो सवार दो युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। दोनों  की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। ऑटो में सब्जियां ले जाने वाले कैरेट लदे हुए थे।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार तड़के करीब चार बजे औपरा गांव के पास हार्वेस्टर जा रहा था। इसी दौरान मोंठ से झांसी की ओर जा रहा ऑटो पीछे से हार्वेस्टर में जा घुसा। अचानक हुए हादसे के कारण पीछे से आ रही प्राइवेट शताब्दी बस का चालक भी वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस ऑटो से टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दो वाहनों के बीच ऑटो के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से उसमें सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर चिरगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ मोंठ सुनील शर्मा के मुताबिक, हादसे में मारे गए दोनों युवकों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed