फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi at number two among clean cities of the state, 18th in the country

प्रदेश के स्वच्छ शहरों में दूसरे नंबर पर झांसी, देश में 18वां स्थान

Sun, 21 Nov 2021 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Jhansi at number two among clean cities of the state, 18th in the country
झांसी। प्रदेश के स्वच्छ शहरों में झांसी दूसरे नंबर पर रहा है, जबकि देश में 18वां पायदान हासिल किया है। इतना ही नहीं, ओडीएफ प्लस और कूड़ा मुक्त शहरों की रैंकिंग में झांसी को थ्री स्टार भी हासिल हुआ है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछले साल की तुलना में इस साल झांसी की रैंकिंग में खासा सुधार हुआ है।
विज्ञापन

नगरों की सफाई व्यवस्था का आंकलन करने के लिए हर साल स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है। इसके तहत सफाई, कूड़ा उठान, उसके निस्तारण के तौर-तरीके, सार्वजनिक शौचालयों का रखरखाव समेत सफाई के अन्य बिंदुओं के आधार पर अंक दिए जाते हैं। आबादी के हिसाब से शहरों का वर्गीकरण किया जाता है। झांसी को एक लाख से दस लाख आबादी वाले शहरों में रखा गया था। पिछले साल हुए सर्वे में झांसी को प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ था, जो इस बार बढ़कर दूसरे पर पहुंच गया है। जबकि, बीते वर्ष देश में 27वां स्थान पर रहा था। इस बार उछाल मारते हुए झांसी 18वें स्थान पर आ पहुंचा है। इतना ही नहीं, ओडीएफ डबल प्लस की रैकिंग में भी खासा सुधार आया है। पिछले सर्वे में जहां वन स्टार हासिल हुआ था, तो वहीं अब झांसी थ्री स्टोर शहरों की श्रेणी में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed