फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Case against JE including village development officer for molestation

Jhansi Molestation Case: छेड़खानी के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी समेत जेई पर मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 08 Sep 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 08 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

ग्राम विकास अधिकारी बृजेंद्र कुमार निवासी बचावली एवं लघु सिंचाई में तैनात जेई गौरव निवासी कोछाभांवर के साथ पहुंचा और उसका वीडियो बनाने लगा। उसके मना करने पर इन दोनों ने मिलकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

विज्ञापन
Case against JE including village development officer for molestation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में महिला संग छेड़खानी के आरोप में सीपरी बाजार पुलिस ने ग्राम विकास अधिकारी समेत एक जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक कोतवाली के दतिया गेट बाहर निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि वह अपने पति के साथ अटल एकता पार्क गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान बामौर में तैनात रहा ग्राम विकास अधिकारी बृजेंद्र कुमार निवासी बचावली एवं लघु सिंचाई में तैनात जेई गौरव निवासी कोछाभांवर के साथ पहुंचा और उसका वीडियो बनाने लगा। उसके मना करने पर इन दोनों ने मिलकर उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसका जब उसके पति ने विरोध किया तब दोनों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। अन्य लोगों के बीच-बचाव करने से वह लोग भाग निकले। इसके बाद उन्होंने सीपरी बाजार थाने में पहुंचकर तहरीर दी। दंपती बुधवार को शिकायत लेकर एसएसपी के पास पहुंच गए। इंस्पेक्टर जेपी पाल के मुताबिक तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed