फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   India moved towards Make in India, Make for world from the identity of arms buyer country: Modi

हथियार खरीदार देश की पहचान से मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड की तरफ बढ़ा भारत: मोदी

Fri, 19 Nov 2021 10:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
India moved towards Make in India, Make for world from the identity of arms buyer country: Modi
झांसी: झांसी के किला मैदान में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र म?
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की धरती से राष्ट्ररक्षा समर्पण पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सशक्त राष्ट्र का मंत्र देते हुए कहा कि एक समय भारत की पहचान हथियार खरीदार देश के रूप में होती थी, मगर आज हिंदुस्तान मेक इन इंडिया और मेक फॉर वर्ल्ड की दिशा में काम कर रहा है। रक्षा मंत्रालय ने 200 से ज्यादा उपकरणों की सूची जारी की है, जो देश से ही खरीदे जाएंगे। इन्हें विदेश से खरीदने पर पाबंदी लगा दी गई है। पीएम ने डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड में मिसाइल कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड के 400 करोड़ के प्लांट का शिलान्यास, नेशनल वॉर मेमोरियल की डिजिटल कियोस्क को लांच किया। साथ ही लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर का मॉडल वायुसेना को सौंपा।
विज्ञापन

रानी की जयंती पर किले की तलहटी से अपने संबोधन में पीएम ने लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई से लेकर बुंदेलखंड के वीरों को नमन करते हुए कहा कि बुंदेलखंड यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में सारथी की भूमिका निभाने जा रहा है। 400 करोड़ के प्लांट का शिलान्यास हुआ है। इससे यूपी डिफेंस कॉरिडोर के झांसी नोड को नई पहचान मिलेगी। भारत को एंटी टैंक मिसाइल के लिए उपकरण मिलेंगे। सीमाओं पर जवानों को नई ताकत मिलेगी। देश की सीमाएं और ज्यादा सुरक्षित होंगी। बोले कि लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर 16500 फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इसकी तमाम खूबियां हैं। इसकी साक्षी झांसी बनी है। ऐसे में एक ओर सेना की ताकत बढ़ रही है तो दूसरी तरफ भविष्य में देश की रक्षा के लिए युवाओं के लिए जमीन तैयार हो रही है। बोले कि अब और कंपनियां प्लांट लगाने के लिए आगे आएंगी। इससे प्रदेश के उद्योगों के लिए नई संभावनाएं तैयार होंगी। युवाओं को रोजगार के भी अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र पहले गलत नीतियों के कारण पलायन से पीड़ित था, वो अब नई संभावनाओं के कारण निवेशकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। देश-विदेश से लोग बुंदेलखंड आएंगे। पीएम ने कहा कि बुंदेलखंड को कम बारिश, सूखे की वजह से बंजर माना जाने लगा था, यहां आज प्रगति के बीज अंकुरित होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि देश से खरीदे जाने वाले उपकरणों की खरीदी का बड़ा हिस्सा मेक इन इंडिया पर ही खर्च होगा।
विज्ञापन

वॉर हीरोज को दे सकेंगे श्रद्धांजलि
झांसी में राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल की डिजिटल कियोस्क को लांच करते हुए कहा कि अब लोग शहीदों, वॉर हीरोज इसके जरिए अपनी श्रद्धांजलि दे सकेंगे। साथ ही भावात्मक रूप से जुड़ सकेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री एनसीसी एल्यूमिनाई एसोसिएशन के पहले सदस्य भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक स्कूलों से निकलेंगी रानी लक्ष्मीबाई
पीएम ने कहा कि 100 सैनिक स्कूल खोलने की तैयारी है। ये स्कूल आने वाले समय में देश का भविष्य ताकतवर हाथों में देने का काम करेंगे। 35 सैनिक स्कूलों में इस सत्र से छात्राओं के प्रवेश शुरू हो गए हैं। अब सैनिक स्कूलों से रानी लक्ष्मीबाई जैसी बेटियां निकलेंगी। रक्षा, सुरक्षा विकास की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed