फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Half of the road was cut near Nandkhas bridge

Jhansi News: नंदखास पुल के पास सड़क का आधा हिस्सा कटा

Tue, 08 Jul 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Half of the road was cut near Nandkhas bridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चिरगांव। नंदखास पुल के पास सड़क का आधा हिस्सा बारिश के पानी से कट गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा हर समय हादसे का भी जोखिम बना रहता है।

नंदखास पुल के पास सड़क से नादखास, पुरानाद, नंदसिया, पटटीकुम्हर्रा, देवरा, निवी आदि गाांवों की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन बना रहता है। इसके अलावा सेमरी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स बचाने के लिए चौपहिया से लेकर भारी वाहन तक इस मार्ग का उपयोग करते हैं। टोल टैक्स बचाने के लिए मध्य प्रदेश के बड़े वाहन भी इसी मार्ग से नंदसिया होकर करगुवां की ओर निकल जाते हैं, जिससे यह रास्ता दिन-रात हर समय व्यस्त बना रहता है। हाल ही में हुई भारी बारिश से नंदखास पुल के पास सड़क का एक हिस्सा कट गया है। नहर के फुल गेज पर चलने पर पूरी सड़क कटने की आशंका जताई जा रही है। ग्राम पटटीकुम्हर्रा निवासी विक्रम सिंह ने इस सड़क से दिन-रात वाहनों की आवाजाही होती रहती है। सड़क कटी होने की वजह से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसे में सड़क की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में मोंठ में सड़क पर इसी तरह का कटाव होने की वजह से एक स्कूली बस पलट गई थी, जिसमें दस बच्चे घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed