फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   grasica of sharanpur defeats pratishtha of jhansi

सहारनपुर की ग्रेसिका ने झांसी की प्रतिष्ठा को हराया

Thu, 25 Jul 2019 09:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
grasica of sharanpur defeats pratishtha of jhansi
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम के बाक्‍सिंग हॉल में 22वीं सब जूनियर बालिका बाक्‍सिंग प्रतियोगिता में भि
सहारनपुर की ग्रेसिका ने झांसी की प्रतिष्ठा को हराया
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को महानगर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 22वीं सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें 13 मंडलों की 220 खिलाड़ी शामिल हुईं। पहले दिन नौ नॉक आउट राउंड खेले गए। पहले मैच में सहारनपुर की ग्रेसिका रोनियार ने झांसी की प्रतिष्ठा सिंह को शिकस्त दी।
रिंग में दूसरे राउंड में गोरखपुर की कृति रोनियार का सामना लखनऊ की अवनी सक्सेना से हुआ। कृति ने शुरू से रिंग में अपना दबदबा बनाए रखा और अवनी पर ताबड़तोड़ एक के बाद एक मुक्के बरसाए। अवनी ने बचाव का प्रयास किया पर उनके हाथ हार लगी। तीसरा मैच आगरा की कल्पना और अलीगढ़ की इलमा के बीच खेला गया, जिसमें कल्पना विजेता रहीं। आगरा की प्रगति और लखनऊ की दीक्षा के बीच हुए मैच में प्रगति विजेता बनीं।
विज्ञापन

सहारनपुर की शिवानी और गोरखपुर की सोनी यादव के बीच हुई मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सोनी यादव ने बाजी मारी। अगले मैच में मेरठ की क्षमा रानी ने लखनऊ की साक्षी यादव को शिकस्त दी। बस्ती की सुषमा भारती और मुरादाबाद की तमन्ना के बीच खेले गए नॉक आउट राउंड में तमन्ना विजेता रहीं। सहारनपुर की प्रणिका चौधरी ने अलीगढ़ की जोया खान को रिंग में हराया। जबकि, आखिरी मैच आगरा की खुशी रानी और कानपुर की प्रांजुल शर्मा के बीच हुआ, जिसमें खुशी रानी विजेता बनीं। मैच के निर्णायक संजय गुप्ता, अरुण शर्मा, वीरेंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्रतिभावान खिलाड़ी अरविंद कपूर, बृजेंद्र यादव, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, धीरज सिंह परिहार, मातादीन यादव, इमरोज खान, इमरान खान, अब्दुल समद, निसार खान, जितेंद्र सिंह, ऋषभ आनंद, आराधना पटेल, अब्दुल हपुीज, प्रशांत भदौरिया, रिया मल्होत्रा को शॉल और श्रीफल देकर उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रोहित पांडेय ने किया।

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि कमिश्नर कुमुदलता श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान उन्होंने बॉक्सिंग हॉल का निरीक्षण करने के साथ ही खिलाड़ियों ने परिचय लिया। इस मौके पर प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, अधिवक्ता अनिल अग्रवाल, व्यापारी नेता संजय पटवारी, आईपी भल्ला, डॉ. नीति शास्त्री, डॉ. पूनम बुधरानी, पंकज शुक्ला, मौजूद रहे। संचालन संघ के सचिव अब्दुल हमीद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed