फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Gajak, Ladoo and Refined Oil will become Bhojla identification

गजक, लड्डू और रिफाइंड तेल बनेंगे भोजला की पहचान

Tue, 30 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 30 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Gajak, Ladoo and Refined Oil will become Bhojla identification
मंडी - फोटो : demo
भोजला की पहचान आने वाले दिनों में गजक, लड्डू और रिफाइंड तेल बनाने वाले क्षेत्र के रूप में होगी। यहां स्थित कृषि मंडी में तिल की फैक्ट्री लगाई जाएगी, इस पर 9.08 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें से 4.07 करोड़ रुपये मंडी समिति लगाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश में झांसी जिले में सर्वाधिक तिल का उत्पादन होता है। यहां की एक लाख 25 हजार हेक्टेयर जमीन पर तिल उत्पादन होता है। सालाना तिल उत्पादन का औसत तीन लाख क्विंटल है। यदि फसल अच्छी हो गई तो तिल का उत्पादन डेढ़ गुना तक बढ़ जाता है। मार्केट में तिल के दाम न्यूनतम पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल तक रहते हैं। इसलिए प्रदेश शासन ने झांसी को तिलहन हब के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में झांसी में तिल की फैक्ट्री (तिल प्रोसेसिंग प्लांट) लगाई जाएगी।
विज्ञापन

मंडी समिति के सहयोग से लग रही इस फैक्ट्री के लिए भोजला मंडी की डेढ़ एकड़ जमीन सुरक्षित की गई है। 9.08 करोड़ रुपये की लागत से लगने वाली इस फैक्ट्री को मंडी समिति 4.07 करोड़ रुपये का ऋण देगी। 10 प्रतिशत पैसा कंपनी लगाएगी और 20 प्रतिशत राशि कंपनी को बैंक से ऋण के रूप में दी जाएगी। इसकी क्षमता 70 मीट्रिक टन प्रति सीजन होगी। फैक्ट्री में तिल की कमी न रहे, इसके लिए किसानों के समूह बनाए जाएंगे और यह समूह घर-घर जाकर किसानों से तिल खरीदेंगे। किसानों को तिल बेचने में मुनाफा हो, इसलिए तय किया गया है कि जिस रेट पर मंडी में तिल बिक रहा होगा, उसी रेट पर किसान के घर से तिल खरीदा जाएगा। इससे न केवल किसान को तिल बेचने के लिए मंडी तक नहीं आना पड़ेगा, बल्कि किसान को तिल के दाम भी बेहतर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर में शुरू होने की उम्मीद
तिल प्रोसेसिंग प्लांट (तिल की फैक्ट्री) लगाने से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। इससे किसानों को तिल उत्पादन का पूरा फायदा मिलेगा। सितंबर तक फैक्ट्री शुरू होने की उम्मीद है।
- डा. यूपी सिंह
उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed