{"_id":"57dc47c84f1c1b7a31d47e8b","slug":"friday-is-funday-for-alia-varun","type":"story","status":"publish","title_hn":"फनडे रहा आलिया-वरुण का फ्राईडे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फनडे रहा आलिया-वरुण का फ्राईडे
Jhansi
Updated Sat, 17 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
फनडे रहा आलिया-वरुण का फ्राईडे
- फोटो : demo
फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनियां की शूटिंग के सिलसिले में नगर के होटल अमर महल में ठहरे अभिनेता वरुण धवन व आलिया भट्ट का शुक्रवार का दिन मौज मस्ती के नाम रहा। शूटिंग की थकान मिटाने के लिए बृहस्पतिवार की रात जहां उन्होंने बेतवा नदी का नजारा लिया तो सुबह उठकर एक्सरसाइज के बाद होटल के पूल साइट में उन्होंने लखनऊ में फिल्माए जाने वाले सीन का अभ्यास किया।
हालांकि, होटल के आसपास कड़ी सुरक्षा के कारण प्रशंसकों को बाहर रहकर ही संतोष करना पड़ा, हां जब वे यहां से रवाना होने के लिए बाहर निकलकर कार में सवार हुए तब जरूर लोगों को दूर से उनकी हल्की झलक देखने को मिली। मालूम हो कि पिछले दो दिन से बुंदेलखंड के आसपास के क्षेत्र में इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी। पंद्रह तारीख की रात में होटल के अंदर भी कुछ दृश्य फिल्माए गए। शुक्रवार को करीब बारह बजे फिल्म के कलाकार यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।