Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Couple arrested for allegedly hatching a conspiracy in a rape case

Jhansi News: दुष्कर्म मामले में साजिश रचने के आरोप में दंपती गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2026 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for allegedly hatching a conspiracy in a rape case
झांसी। एरच थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में साजिश रचने के आरोपी दंपती को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले के मुख्य आरोपी मनोज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

एरच निवासी पीड़िता की मां ने पांच नवंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि मुख्य आरोपी मनोज की बहन मीरा और उसका पति अशोक कुशवाहा बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए थे। वहां मनोज ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि मीरा और अशोक ने साजिश के तहत छात्रा को घर बुलाया था। घटना के बारे में किसी को बताने पर तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

पीड़िता की मां के अनुसार, 22 अक्तूबर को अशोक और मनोज उसे कोंच ले गए थे। वहां मनोज ने होटल में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने छात्रा की अश्लील तस्वीरें भी खींचीं और बाद में उन्हें वायरल कर दिया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच नवंबर को मनोज, मीरा और अशोक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मुख्य आरोपी मनोज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ गरौठा पीयूष पांडेय ने बताया कि मीरा और अशोक को मंगलवार को कानपुर-झांसी हाईवे पर पुल के नीचे फतेहपुर बाईपास से गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed