{"_id":"63261eed559f9b1b0265c79a","slug":"four-pyres-burnt-together-in-pachwara-jhansi-news-jhs228994893","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचवारा में एक साथ जलीं चार चिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचवारा में एक साथ जलीं चार चिताएं
विज्ञापन
बंगरा (झांसी)। लखनऊ के कैंट इलाके में दीवार गिरने से पचवारा गांव के एक ही परिवार के पांच लोगों की हुई मौत के बाद उनके शव शुक्रवार देर रात गांव लाए गए। रात अधिक होने के कारण शवों का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। शनिवार को पुलिस, प्रशासन और राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी में चार चिताएं एक साथ जलीं। मरने वालों के भतीजों ने शवों का अंतिम संस्कार किया। बच्ची के शव को दफनाया गया। घटना से शनिवार को भी गांव में गम का माहौल रहा। सिसकियों की आवाज आती रहीं।
शुक्रवार तड़के लखनऊ के कैंट इलाके में दीवार गिरने से पचवारा गांव के गिरिजानंद उर्फ पप्पू, उसकी पत्नी मानकुंवर, पुत्र प्रदीप, बहू रेशमा एवं पौत्री नैना की मलबे में दबने से मौत हो गई थी। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद देर रात एंबुलेंस से गिरिजानंद समेत पांचों लोगों के शवों को गांव लाया गया। एंबुलेंस रुकते ही चीखपुकार मच गई। मां भगवती का बुरा हाल था। किसी तरह लोगों ने मां भगवती और परिवार के सदस्यों को अलग किया। सुबह होते ही उपजिलाधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्रा गांव में पहुंच गए। क्षेत्रीय विधायक डॉ रश्मि आर्य सहित विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। सुबह आठ बजे शवों काअंतिम संस्कार किया गया।
गोलू को नहीं मिली छुट्टी, चल रहा लखनऊ में इलाज
दीवार गिरने की घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि घर का इकलौता चिराग गोलू (16) घायल है। उसका लखनऊ
मेें इलाज चल रहा है। प्रधान अखिलेश आदिवासी ने बताया कि इलाज चलने की वजह से वह पचवारा नहीं आ सका है। चिकित्सकों ने उसको छुट्टी नहीं दी है। ऐसे में भतीजों ने सभी का दाह संस्कार किया है। बच्ची नैनी को दफनाया गया है।
विज्ञापन
जल्द बनवाया जाएगा आवास- डॉ रश्मि
विधायक डॉ रश्मि आर्य ने गिरिजानंद की मां भगवती को हरसंभव सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया। आवास योजना के तहत जल्द आवास बनवाए जाने की बात कही।
हरसंभव मदद होगी- मिश्रा
उपजिलाधिकारी मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि घटना से सभी लोग
स्तब्ध हैं। शासन प्रशासन स्तर पर पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
गांव मेें ये भी पहुंचे
सांसद प्रतिनिधि मनीष दीक्षित, भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश लिटौरिया, खंड विकास अधिकारी बंगरा अनूप कुमार दुबे, जिला महामंत्री अरुण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, मानवेन्द्र सिंह, शीलू, रंजीत भोजबाल, सोहन घोष, कुलदीप बबेले, समाजवादी पार्टी के नेता तिलक चन्द्र अहिरवार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव सहित कांग्रेस, बसपा आदि के नेताओं का तांता लगा रहा।
बाकी चार शव मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के सिमरा भेजे गए।
लखनऊ में हुए हादसे में पचवारा गांव के गिरिजानंद के रिश्तेदार टीकमगढ़ के सिमरा निवासी चार लोगों की और मौत हुई है। एंबुलेंस से सिमरा गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ धीरन (26), पत्नी चंदा (22) तथा दो व एक साल के पुत्र के शव को भी गांव ले जाया गया। वहां उनका अंतिम संस्कार हुआ।