फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   for development MPs promote sports

सांसद अपनी विकास निधि से खेलों को दें बढ़ावा

Sat, 10 Oct 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 10 Oct 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
for development  MPs promote sports
झांसी। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद उमा भारती ने कहा कि सभी सांसद अपनी सांसद विकास निधि से खेलों को बढ़ावा दें। वह इस मुद्दे को सरकार के समक्ष भी रखेंगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित विद्या भारती की 28 वीं क्षेत्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि  उनके खेल मंत्री कार्यकाल में देश ने कई खेल उपलब्धियां पाई थीं। देश में प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, सिर्फ उन्हें खोजना व तरसाना है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि झांसी रानी व मेजर ध्यानचंद की भूमि में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के  स्टेडियम की आवश्यकता है। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में यह संभव है।
विज्ञापन


झांसी में खेलों के विकास के लिए जल्द ही केंद्रीय खेल मंत्री दौरा करेंगे। महारानी लक्ष्मीबाई के क्रांति पथ का प्रोजेक्ट मंजूर होने पर जल्द ही केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा भी झांसी का दौरा करेंगे तथा चिह्नित स्थानों का सर्वे होगा। इसके बाद योजना का क्रियान्वयन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. अरविंद कुमार ने कहा कि उनके विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स कांपलेक्स का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और निखारने का मौका मिलता है।
 इससे पूर्व एथलीट रामचंद को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों ने जिमनास्ट एवं रोप मल्लखंभ में रोमांचक प्रदर्शन किया। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर दतिया द्वार की छात्राओं ने रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। वरिष्ठ खिलाड़ियों ने मशाल प्रज्ज्वलित कर मैदान का चक्कर लगाया। कार्यक्रम के पश्चात हुई छह सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में काशी प्रांत के अभिमन्यु पाल ने पहला, कानपुर प्रांत के नीलेश ने दूसरा व गोरक्ष प्रांत के अनमोल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय धावक अच्युतानंदन राय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, कॉलेज प्रबंधक डा. उदय पाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज कुमार पांडेय, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश सिंह,  कल्पना सिंह, प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र त्रिपाठी, सुदर्शन शिवहरे, अखिलेश ब्रह्मचारी, मयूर गर्ग, लोकेश चतुर्वेदी, राकेश वदवार, अवधेश गोस्वामी, मीडिया प्रभारी हरीशचंद्र गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अजय रजक आदि मौजूद रहे। संचालन संजीव दुबे ने किया।


संचालक पर झल्लाईं उमा
कार्यक्रम के संचालक द्वारा संचालन अत्यधिक खींचने से केंद्रीय मंत्री उमा झल्ला गईं। कें द्रीय मंत्री ने संचालक को बोलने से रोकते हुए अपना भाषण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed