फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   For all centers including Lucknow: Minister of State played Jhika on Bhajans and MLAs danced

लखनऊ समेत सभी केंद्र के लिए: भजनों पर राज्यमंत्री ने बजाया झीका और झूमकर नाचे विधायक

Thu, 23 Mar 2023 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
For all centers including Lucknow: Minister of State played Jhika on Bhajans and MLAs danced
ललितपुर। चैत्र नवरात्र में देवी मां की भक्ति में प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक मग्न रहे। ललितपुर के तुवन मंदिर में हुए देवी जागरण में मातारानी के भजनों पर श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री और महरौनी विधायक मनोहर लाल पंथ ने झीका बजाया, तो सदर विधायक राम रतन कुशवाहा ने जमकर भक्ति नृत्य किया। यह नजारा देख श्रद्धालु भी भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर चैत्र नवरात्र में देवी मंदिर में दुर्गा सप्तशती का पाठ और भजन कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बुधवार को चैत्र नवरात्र के शुभारंभ मौके पर तुवन मंदिर में यह कार्यक्रम चल रहा था। इसमें भाग लेने के लिए प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा और मंदिर के महंत रामलखनदास पहुंचे थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में चल रहे देवी भजनों को सुनकर राज्यमंत्री देवी की भक्ति में डूब गए। उन्होंने भजन गा रही मंडली से वाद्य यंत्र झीका लिया और बजाने लगे। यह देख सदर विधायक रामरतन कुशवाहा भी खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने उठकर भक्ति नृत्य करना शुरू कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक दोनों नेताओं ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर मातारानी की भक्ति की। वहीं भक्त भी मातारानी की भक्ति में डूबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि जनपद के प्रसिद्ध शक्तिपीठों पर देवी गायन व भक्तिगीतों के कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की। सदर विधायक ने कहा कि 29 मार्च को अष्टमी व 30 मार्च को श्रीरामनवमी के अवसर पर प्रमुख शक्तिपीठ और मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। इस मौके पर बुंदेलखंड सांस्कृतिक मंच के कलाकारों व लोक गायकों ने देवी भजन और लोकगीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, पर्यटन अधिकारी हेमलता, नगर पालिका परिषद के कर अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, सुमित कुमार, मनोहर कुशवाहा, वरुण, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed