फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   First intigrate township in jhansi

उत्तर प्रदेश की पहली इंटीग्रेटेड टाउनशिप झांसी में

Fri, 12 Jun 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
First intigrate township in jhansi
रियल एस्टेट - फोटो : ???? ??????
झांसी। रियल एस्टेट कंपनी इमामी रियल्टी ने झांसी में 223 करोड़ के निवेश वाली अपनी इंटीग्रेटेड टाउनशिप ‘इमामी नेचर’ की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी के सीईओ के अनुसार प्राकृतिक सौंदर्य और अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त इस टाउनशिप को खैलार में दो फेज में 100 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। पहले फेज में 54 एकड़ में प्लॉट और विला तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल में जब विकास और निर्माण के सरकारी और निजी लगभग सभी बड़े प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में हैं। झांसी में रियल एस्टेट बाजार रफ्तार पकड़ रहा है। कंपनी के सीईओ नीतेश कुमार के अनुसार झांसी भौगोलिक, औद्योगिक और नौकरी पेशा हर नजरिये से एक महत्वपूर्ण शहर है। यह हाईवे, रेलवे का बड़ा जंक्शन प्वाइंट है। इसलिए कंपनी ने उत्तर प्रदेश में अपने पहले प्रोजेक्ट के तहत झांसी को चुना। यहां विदेशों की तर्ज पर प्रकृति के बीच सभी सुविधाओं से युक्त अच्छी रिहायशी कॉलोनी की जरूरत थी। इमामी नेचर में पहले फेज में बीस एकड़ हिस्सा प्राकृतिक क्षेत्र रहेगा। साथ ही, वॉलीबाल, टेनिस, सॉकर आदि गेम्स के कोर्ट व ग्राउंड, स्विमिंग पूल, लाइब्रेरी, दो बेंक्वेट हॉल, तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा, ओवर हेड टैंक, शॉपिंग कांपलेक्स, स्कूल, बेहतरीन सड़क सभी के विशेष प्रबंध रहेंगे।
विज्ञापन

कुमार ने बताया कि बुंकिंग शुरू हो गई हैं। बीएचईएल, रेलवे, आर्मी जैसे सरकारी व कई बैंक, निजी क्षेत्र की कंपनियों के अफसरों की मांग पर खास तौर पर टाउनशिप डिजाइन की गई है। उन्होंने बताया कि टाउनशिप में प्लॉट और विला दोनों रहेंगे। प्लॉट की शुरुआती कीमत लगभग 21 लाख और विला की शुरुआती कीमत करीब 53 लाख रुपये रहेगी। कंपनी का झांसी पर विशेष फोकस है। झांसी में अलग-अलग लोकेशन पर कंपनी के पास 1300 एकड़ का लैंड बैंक है। भविष्य में अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम होगा। टाउनशिप को सिंगापुर की आर्किटेक्ट कंपनी ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed