फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fire in auto parts warehouse

Jhansi: ऑटो पार्ट्स के गोदाम में लगी आग, मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी; कड़ी मशक्कत से काबू पाया

Sun, 12 Nov 2023 11:07 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 12 Nov 2023 11:07 PM IST
सार

झांसी के झोकनबाग निवासी इसविंदर सिंह की इलाइट चौराहे के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान है। उन्होंने अपना गोदाम शिवाजी नगर में मनपसंद चौराहे के पास एक मकान में बना रखा है।

विज्ञापन
Fire in auto parts warehouse
fire demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झांसी के झोकनबाग निवासी इसविंदर सिंह की इलाइट चौराहे के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान है। उन्होंने अपना गोदाम शिवाजी नगर में मनपसंद चौराहे के पास एक मकान में बना रखा है। रविवार की शाम तकरीबन पांच बजे अचानक बंद गोदाम से धुआं उठने लगा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना इसविंदर सिंह को दी। 

विज्ञापन


सूचना पर दमकल दस्ते मौके पर पहुंच गए। आग के विकराल रूप धारण करने पर बीएचईएल और पारीछा से भी दकमल दस्तों को बुला लिया गया। कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना से आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर लोग घरों से बाहर आ गए। आग अब तक पूरी तरह से शांत नहीं हो पाई है। आगे से व्यापारी को लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed