3 बेटियों को लोहे की रॉड से पीटकर मौत के घाट उतारने वाले पिता ने कबूला गुनाह, खुल सकते हैं कई और राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बानपुर थानांतर्गत वीर गांव निवासी पिता ने अपनी तीन मासूम बेटियों की निर्मम तरीके से हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। ललितपुर के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।
According to OP Singh, SP Lalitpur, "A man smashed heads of his three daughters with a hammer and burnt them alive. The girls later died at the hospital. The man has been arrested and he has confessed to the crime. His questioning is underway. Further probe is on." (13.11.18) pic.twitter.com/HRyk6K37zz
— ANI UP (@ANINewsUP) November 14, 2018
जानकारी के अनुसार आरोपी पिता छेदामी उर्फ छिद्धू कुशवाहा, ग्राम वीर निवासी ने मंगलवार की सुबह चार बजे कमरे में अपने तीन बच्चियों को बंद कर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और उसके बाद कमरे में रखी गैस से उनको जलाने का प्रयास किया। सभी घायलों को महरौनी चिकित्सालय ले जाया गया जहां गंभीर हालत होने की वजह से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
जिला चिकित्सालय ललितपुर में 7 वर्षीय राधिका और 11 वर्षीय अंजलि की मौत हो गई 3 वर्षीय पुत्तू उर्फ विशाखा जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही थी, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। छेदामी की 5 बेटियां हैं। पत्नी दो बेटियों को अपने साथ लेकर मायके बेल्लारी गई हुई है। जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश विजेता, सीओ सिटी हिमांशु गौरव जिला चिकित्सालय पहुंचे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।