फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even the rain could not stop the steps of the devotees of Mahadev

बारिश भी नहीं रोक सकी महादेव के भक्तों के कदम

Tue, 03 Aug 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Even the rain could not stop the steps of the devotees of Mahadev
महाकालेश्वर मंदिर में शिवजी का अभिषेक करते कांवड़ यात्रा समिति के सदस्य। - फोटो : REPORTERS
झांसी। सावन का दूसरा सोमवार महादेव की भक्ति में सराबोर रहा। भारी बारिश के बाद भी शिव भक्त अपने आराध्य के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचे। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने रुद्री पाठ किया और परमात्मा से सुख समृद्धि की कामना की। वहीं महानगर के कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए पार्थिव शिवलिंग बनाए।
विज्ञापन

महानगर में रविवार रात से हो रही बारिश भी शिव भक्तों के कदम नहीं रोक सकी। पानी वाली धर्मशाला स्थित हजारिया महादेव मंदिर, भूतनाथ मंदिर, राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर सहित अन्य सभी शिवालयों में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु महादेव की पूजा के लिए उमड़ते रहे। बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा समिति ने बड़ागांव गेट बाहर स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर अमित बुधौलिया, राजेंद्र पचौरी, पुरुषोत्तम, रविकांत मिश्रा, सत्यम आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर राष्ट्रीय संत सुरक्षा परिषद के रामेश्वर गिरी, अंजनी श्रीवास्तव ने मढ़िया महाकालेश्वर मंदिर पर पूजन अभिषेक किया।क्षत्रिय कलचुरी कलवार महासंघ एवं युवा शक्ति संगठन के तत्वाधान में सीपरी स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर में अजीत राय, संजीव शर्मा, दिनेश राय, प्रगति शर्मा ने दूध, दही, शहद और गन्ने के रस से महादेव का अभिषेक कर रुद्री पाठ किया। सैंयर पहाड़ स्थित श्री वनबल खंडेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए महादेव का अभिषेक किया। अंजनी गिरी महाराज, अलख प्रकाश दुबे, रामगिरि, फक्कड़ बाबा ने महाआरती की। श्री माधो बेड़ियां मंदिर में अजय कांत पाठक, विकास पुरी गोस्वामी ने, बिसाती बाजार स्थित शिव मंदिर में गगन सोनी, चंदन सोनी ने भगवान आशुतोष का अभिषेक किया। गोविंद चौराहा मडिया मोहल्ला स्थित प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर में रवीश त्रिपाठी, आचार्य पंडित रामेश्वर प्रसाद उपाध्याय ने महाकाल का दूध, दही, पंचामृत से महारुद्राभिषेक किया। हिंदू जागरण मंच और राष्ट्रभक्त संगठन के पदाधिकारियों ने मढ़िया महादेव मंदिर में भगवान शंकर का रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष तथा हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अंचल अड़जरिया, श्रीराम नरवरिया, अंजनी श्रीवास्तव, पूजा समाधिया, रामदास गिरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed