फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Even after two years, the roof has not been laid; days are spent by covering it with foil.

Jhansi News: दो साल बाद भी नहीं पड़ी छत, पन्नी डालकर काट रहे दिन

Wed, 16 Oct 2024 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Even after two years, the roof has not been laid; days are spent by covering it with foil.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। सरकार की योजनाएं सहरिया आदिवासियों की तकदीर नहीं बदल पाईं। अब भी कई परिवार झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के कई लाभार्थियों के आवासों की अभी भी छत नहीं पड़ सकी है। वह पॉलीथिन तानकर रहने को विवश हैं। यह स्थिति तब है जब श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके बाद भी व्यवस्थाओं में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। पेश है मड़ावरा तहसील क्षेत्र के कुछ गांवों की रिपोर्ट...।
000
अधूरे पड़े हैं आवास
मड़ावरा। ग्राम पंचायत दिदोनियां अंतर्गत ग्राम दारुतला में सहरिया समुदाय की करीब 350 की आबादी है। वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री आवास योजना से आदिवासियों को आवास तो मिले, लेकिन रामकिशोर, लक्ष्मण, बलराम समेत कई लाभार्थियों के आवास अब भी अधूरे हैं। पत्थर की खदान में मजदूरी करने वाले टीबी की बीमारी से ग्रसित लखन गांव में पत्नी समेत अपने खेत में बनी झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं। गांव में सात हैंडपंप सक्रिय हैं, लेकिन प्लेटफार्म क्षतिग्रस्त होने से आसपास जलभराव से पानी दूषित हो रहा है। हर घर जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से सप्ताह में एक-दो बार ही पानी आता है।
विज्ञापन

00000000000
कहीं पॉलीथिन तनी तो कहीं कमरे में दरवाजे नहीं
डोंगराखुर्द। ग्राम पंचायत पारौल में सहरिया आदिवासियों में रमला, गुलाब बाई, तुलसी, कालीचरण, गंगारानी ने बताया कि उन्हें आवास से लेकर अन्य सरकारी योजनाओंं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया कि जिन लोगों को आवास मिले, उनके यहां भी कहीं छत पर पॉलीथिन पड़ी है तो कहीं कमरे में दरवाजे नहीं हैं। पशुओं को घर में घुसने से रोकने के लिए झाड़ियों की चहारदीवारी (बारी) लगा देते हैं। बारिश के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed