फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   employee posted in Chhatarpur University got costly ingested toxic substances and died

खेल-खेल में गई जान : छतरपुर विश्वविद्यालय में तैनात कर्मी को महंगा पड़ा मजाक, निगला विषैला पदार्थ और मौत

Mon, 07 Mar 2022 05:50 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Mar 2022 05:50 PM IST
सार

छतरपुर के ईशा नगर निवासी सुरेंद्र सिंह राजपूत छतरपुर विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। रविवार को उसने घर पर दोस्तों के सामने मजाक में विषैला पदार्थ निगल लिया। सुरेंद्र ने कहा, उसे कुछ नहीं होगा, लेकिन उसके थोड़ी ही देर बाद उसकी हालत खराब होने लगी। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
employee posted in Chhatarpur University got costly ingested toxic substances and died
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

छतरपुर विश्वविद्यालय में तैनात एक कर्मचारी को मजाक महंगा पड़ गया। दोस्तों के साथ उसने मजाक-मजाक में विषैला पदार्थ निगल लिया। इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख उसकी साथी भी घबरा गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक छतरपुर के ईशा नगर निवासी सुरेंद्र सिंह राजपूत (23) पुत्र बीपी राजपूत विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी था। रविवार को उसके कुछ दोस्त घर आए थे। इसी दौरान दोस्तों के सामने उसने मजाक में ही विषैला पदार्थ निगल लिया। 
विज्ञापन


सुरेंद्र ने कहा, उसे कुछ नहीं होगा, लेकिन उसके थोड़ी ही देर बाद उसकी हालत खराब होने लगी। एक के बाद एक उसे कई उल्टियां हुईं। युवक की हालत बिगड़ती देखकर सभी लोग घबरा गए। तबीयत ज्यादा बिगड़ती देखकर परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज की ओर लेकर दौड़े। यहां सोमवार दोपहर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि उसके परिजन यह नहीं बता सके कि युवक ने कौन सा विषैला पदार्थ निगला था। घरवालों के मुताबिक सुरेंद्र अभी अविवाहित था। उसके विवाह की बात चल रही थी, कुछ महीने बाद उसका विवाह होना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed