फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dominated the lively Christmas market

क्रिसमस पर बाजार में छाई रौनक

Thu, 24 Dec 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 24 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dominated the lively Christmas market
झांसी। शुक्रवार को क्रिसमस है। महानगर के बाजारों में सांता क्लॉज की ड्रेस, मास्क, तारा, क्रिसमस ट्री, घंटियां, प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी चरनी क ी झांकियां लोगों में प्रिय बनी हुई हैं।
विज्ञापन


मसीही समुदाय के लिए क्रिसमस प्रमुख पर्व है। वह उसे खास बनाने के लिए इन दिनों पूरे उत्साह से जुटे हुए हैं, जिसके चलते सदर बाजार, मानिक चौक, सीपरी आदि के प्रमुख बाजारों में खासी रौनक है। विशेषकर गिफ्ट सेंटरों पर। मानिक चौक स्थित गिफ्ट सेंटर संचालक प्रवीण अग्रवाल सागर के मुताबिक युवाओं की गोल्डन एवं सिल्वर कलर में क्रास एवं मुकुट विशेष पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा लघु क्रिसमस ट्री, घर में सजाने के लिए मल्टी कलर में तारा, सांता क्लाज के स्वरूप धारण करने के लिए सांता क्लाज का मास्क, कैंप एवं गिफ्ट में देने के  लिए रेशमी कपडे़ से बनी सांता क्लाज की लघु आकृतियां, फ्रेम में जड़ित जीसस की प्रतिमा, हैप्पी क्रिसमस अंकित ग्रीटिंग, क्रास कीरिंग, क्रिसमस डायरिया भी परंपरागत रूप से लोग खरीद रहे हैं। इसके अलावा विशेष रुप से फोल्डिंग में पांच लेयर में क्रिसमस झांकियां भी मुख्य आकर्षण हैं। यह झांकियां 110 रुपये से प्रारंभ हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मध्य रात्रि जन्मेंगे प्रभु यीशु
क्रिसमस पर्व के उपलक्ष्य में महानगर के चर्चों में विशेष विद्युत सजावट की गई है।  फादर सदानंद ने बताया कि सेंट ज्यूड श्राइन चर्च में रात्रि 11:30 बजे से कैरल्स गीत गाए जाएंगे और प्रार्थनाएं होगी। मध्य रात्रि 12 बजे चर्च के घंटा बजने के साथ ही प्रार्थनाएं होंगी।

इसके पश्चात लोग प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झांकी के दर्शन करेंगे और एक दूसरे को प्रभु के जन्म की शुभकामनाएं देंगे। इसी प्रकार सेंट जोंस चर्च नगरा में रात्रि 11:30 बजे से क्रिसमस कार्यक्रम होंगे। वहीं यीशुधाम आश्रम नगरा में पूर्वाह्न 11 बजे से क्रिसमस उपलक्ष्य में भजन कार्यक्रम, प्रार्थना सभाएं होेेंगी एवं भंडारा का आयोजन होगा।  

घर- घर व चर्चों में गाए ‘कैरल्स’
क्रिसमस से पूर्व बुधवार को मसीही समुदाय के  लोगों ने घर-घर जाकर कैरल्स गीत गाए और प्रभु यीशु का गुणगान किया। इस दौरान सांता क्लाज ने बच्चों व बडे़ बुजुर्गों को टाफी, गिफ्ट एवं चाक लेट आदि प्रदान किए। वहीं घरों में सुख शांति के लिए प्रार्थनाएं की गईं, जो देर रात्रि तक चलती रहीं। वहीं चर्चों में भी कैरल्स गीत गाए गए।  

बुंदेलखंड चर्च काउंसिल यूसीएनआई झांसी ख्राईस्ट चर्च एवं इम्मेनुएल चर्च के सदस्यों ने क्रिसमस झांकी महानगर में निकाली। इस अवसर पर स्टीफन सिंह, क्रिस्टीना सिंह, सर्वेश जोसफ, संदीप लाल, ऋतिका, जेनिट सिंह, नवरोज सिंह, डेनियल जेम्स, लवी, अमन, इम्मानुएल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed