{"_id":"6a9adeaa1429098cea061665","slug":"jhansi-daughter-kept-weeping-as-father-lacked-the-money-to-transport-his-wife-s-body-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बेटी रोती रही, पिता के पास नहीं थे पत्नी का शव ले जाने को रुपये, सिपाही ने बढ़ाया मदद का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बेटी रोती रही, पिता के पास नहीं थे पत्नी का शव ले जाने को रुपये, सिपाही ने बढ़ाया मदद का हाथ
Fri, 04 Sep 2026 08:49 PM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:49 PM IST
सार
मामले की जानकारी चौकी पर तैनात सिपाही अजय को हुई तो उसने मानवता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर शव को भिजवाया।
विज्ञापन
अस्पताल में पत्नी के शव के साथ एंबुलेंस का इंतजार करता पति और साथ में रोती बच्ची।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को आर्थिक तंगी का स्याहा नजारा दिखा। पत्नी की मौत के बाद पति के पास एंबुलेंस से शव ले जाने तक के रुपये नहीं थे। आठ वर्ष की बेटी मां के शव के पास बिलखती रही। मेडिकल चौकी पर तैनात सिपाही को जब पता चला तो उसने शव को एंबुलेंस से घर भिजवाया।
ओरछा निवासी राहुल आदिवासी ने बताया कि उसकी पत्नी रामवती का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा था। शुक्रवार को पत्नी की हालत बिगड़ी तो उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। उसके पास पत्नी को लेकर आने की व्यवस्था नहीं थी। कुछ लोगों ने एंबुलेंस से पत्नी को मेडिकल कॉलेज लाने की व्यवस्था की। वह अपने साथ आठ वर्षीय बेटी नंदनी को लेकर आया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने देखने के बाद पत्नी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके पास पत्नी के शव को घर तक ले जाने के लिए एंबुलेस का भुगतान करने की व्यवस्था नहीं थी। जिसके चलते वह स्ट्रेचर पर पत्नी को शव को लेकर पार्किंग में पहुंचा।
सिपाही ने एंबुलेंस से भिजवाया
बेटी नंदनी अपनी मां को देख-देखकर बिलख रही थी। उसकी समझ नहीं आ रहा था कि कैसे पत्नी शव को घर लेकर जाएगा। उसने एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए इधर-उधर प्रयास किया मगर सफल नहीं होने पर शव के पास ही थककर बैठ गया। बेटी बिलख-बिलखकर रो रही थी और वह पत्नी के शव के पास निढाल होकर बैठ गया। जब मामले की जानकारी चौकी पर तैनात सिपाही अजय को हुई तो उसने मानवता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर शव को ओरछा भिजवाया।
विज्ञापन
यह बोले सीएमएस
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि राहुल अपनी पत्नी को स्ट्रेचर से लेकर इमरजेंसी पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने ईसीजी करके उसके मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने उससे पत्नी के शव को घर ले जाने के लिए कहा तो वह स्ट्रेचर के साथ ही बाहर निकल आया। उसने इमरजेंसी में तैनात ईएमओ अथवा किसी को भी डॉक्टर को एंबुलेंस के लिए नहीं कहा। जब सिपाही ने बताया तो शव को एंबुलेंस से घर पहुंचाया।
अपना दर्द बयां करता पीड़ित पति एवं मेडिकल कॉलेज सीएमएस सचिन माहौर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन