{"_id":"63013e05c7e1e96dbe7d33ee","slug":"on-betwa-boom-two-lakh-cusecs-of-water-released-from-matatila-jhansi-news-jhs227078832","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News : बेतवा उफान पर, माताटीला से छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी, सिंचाई अभियंताओं ने जताई चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News : बेतवा उफान पर, माताटीला से छोड़ा गया दो लाख क्यूसेक पानी, सिंचाई अभियंताओं ने जताई चिंता
Sun, 21 Aug 2022 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:30 AM IST
सार
देर शाम नदी में पानी बढ़ने से माताटीला बांध के बीस गेट खोलकर करीब दो लाख क्सूयेक पानी नदी में छोड़ा गया। माताटीला से पानी छोड़ने के बाद पारीछा एवं सुकुवां-ढुकुवां में भी बहाव में तेजी आ गई। सिंचाई अभियंताओं का कहना है कि रात में पानी के बहाव में और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
भारी बारिश के चलते बेतवा नदी उफान पर है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतवा नदी के बहाव में शनिवार से फिर तेजी आ गई। देर शाम नदी में पानी बढ़ने से माताटीला बांध के बीस गेट खोलकर करीब दो लाख क्सूयेक पानी नदी में छोड़ा गया। माताटीला से पानी छोड़ने के बाद पारीछा एवं सुकुवां-ढुकुवां में भी बहाव में तेजी आ गई। सिंचाई अभियंताओं का कहना है कि रात में पानी के बहाव में और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
माताटीला बांध के एक्सईएन मो.फरीद के मुताबिक दोपहर तक 1.70 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। देर-शाम को यह बढ़कर दो लाख क्यूसेक तक पहुंच गया। बांध से पानी बाहर निकालने के लिए बीस गेट चार फुट की ऊंचाई पर खोलने पड़े। देर-रात राजघाट बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की संभावना है। अभियंताओं के मुताबिक पानी अधिक आने की संभावना को देखते हुए बांध के जलस्तर को 1010 फुट ऊंचाई पर बनाए रखा गया है।
विज्ञापन
उधर, करीब दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से बेतवा के बहाव में एकाएक फिर तेजी आ गई। पिछले सप्ताह बेतवा में चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। सिंचाई अभियंताओं का कहना है अत्याधिक पानी छोड़े जाने से बांध की निगरानी के लिए अतिरिक्त स्टॉफ भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन