फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctors will be posted at medical units according to their expertise.

Jhansi News: विशेषज्ञता के अनुरूप चिकित्सा इकाइयों पर तैनात होंगे डॉक्टर

Mon, 10 Aug 2026 02:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 10 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Doctors will be posted at medical units according to their expertise.
झांसी। झांसी मंडल के तीनों जिलों में अब विशेषज्ञता के अनुरूप चिकित्सा इकाइयों में डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। इसको लेकर अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ने मंडल के सभी सीएमओ को पत्र लिखा है। साथ ही 14 अगस्त तक प्रमाणपत्र भी मांगा है कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों में विशेषज्ञता के अनुरूप चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

झांसी, ललितपुर और जालौन के सीएमओ को लिखे पत्र में एडी हेल्थ डॉ. आरके सोनी ने कहा कि आमजन को विशेषज्ञ चिकित्सीय सेवाएं सुलभ कराई जाएं। इसके लिए विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की सेवाएं उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। संज्ञान में आया है कि जनपद में कुछ विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी वर्तमान में ऐसी चिकित्सा इकाइयों पर कार्यरत हैं, जहां उनकी विशेषज्ञता का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उनकी विशेषज्ञ सेवाओं से आमजन को अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है। एडी ने निर्देश दिए कि जनपद में कार्यरत सभी विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की वर्तमान तैनाती का तत्काल परीक्षण कर विशेषज्ञता के अनुरूप उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों अथवा अन्य उपयुक्त चिकित्सा इकाइयों में वास्तविक जरूरत के अनुसार तैनात करें। विशेषज्ञों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात न रखा जाए। बल्कि उनकी विशेषज्ञ सेवाओं का उपयोग उच्च स्तर की चिकित्सा इकाइयों में किया जाए। यह कार्रवाई एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करें। 14 अगस्त तक इस आशय का प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराएं कि विशेषज्ञ डॉक्टरों को उनकी विशेषज्ञता के अनुरूप समायोजित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed