फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Death in the road accident of father going to take medicine for daughters

बेटियों के लिए दवा लेने जा रहे पिता की सड़क दुर्घटना में मौत

Mon, 07 Mar 2022 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Death in the road accident of father going to take medicine for daughters
झांसी। कानपुर रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक अपनी बीमार बेटियों के लिए दवा लेने जा रहा था। इसी बीच बाइक के टैंकर से टकराने से वो हादसे का शिकार हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बड़ागांव निवासी बीएचईएल से रिटायर वशीर का पुत्र रईस अहमद (31) की दो बेटियां निसहद बानो (5) और असहद बानो (3) हैं। दोनों बेटियों की पिछले एक-दो दिन से तबीयत खराब चल रही थी। शनिवार की रात रईस अहमद बेटियों के लिए दवा लेने गया था। बड़ागांव स्थित एटीएम से पैसा न निकलने पर वो लगभग पांच किलोमीटर दूर पारीछा में लगे एटीएम की ओर रवाना हो गया था। इसी बीच कानपुर हाईवे पर पुलिस चौकी के पास टैंकर से टकरा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed