फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dead body of a young man who had gone fishing found floating in Lakshmi Tal

Jhansi News: मछली पकड़ने गए युवक का लक्ष्मी ताल में उतराता मिला शव

Wed, 08 May 2024 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man who had gone fishing found floating in Lakshmi Tal
फाइल फोटो
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। मंगलवार दोपहर लक्ष्मी ताल में युवक का शव उतराता मिला। युवक रविवार रात मछली मारने के लिए घर से निकला था। सोमवार को घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस इसे हादसा बता रही है जबकि परिजनों ने अंतिम संस्कार के बाद तहरीर देने की बात कही है।
बड़ागांव गेट के निषाद कॉलोनी निवासी राजाराम रायकवार (42) पुत्र सियाराम पांच भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार में पत्नी एवं एक बेटी है लेकिन, कई साल पहले पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसके बाद से राजाराम अकेला रहता था। जीविकोपार्जन के लिए लक्ष्मी ताल से मछली पकड़कर बेचता था। रविवार रात को राजाराम घर से मछली पकड़ने के लिए निकला था। मछली को मंडी में बेचने के बाद वह घर लौटता था लेकिन, सोमवार को घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

परिजनों ने तलाश की लेकिन, उसका पता नहीं चला। दोपहर लक्ष्मी ताल पर उसका शव उतराता मिला। तालाब के बाहर ही चप्पल एवं कपड़े भी बरामद हुए। सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाया। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। परिजन हत्या का आरोप लगाने लगा। उनका कहना है कि लक्ष्मी ताल में मछली पकड़ने को लेकर उसका दो लोगों से विवाद हो गया था। शुक्रवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी उसे जान से मार डालने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी आनंद सिंह का कहना है कि राजाराम शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वह मछली पकड़ने गया था। हादसे में उसकी जान चली गई। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed