फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   culutural program in goverment musium jhansi

जन्म दईयो विधाता बुंदेलखंड में...

Thu, 28 Nov 2019 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
culutural program in goverment musium jhansi
झांसी। बुधवार को राजकीय संग्रहालय के सभागार में मंडलीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें कलाकारों ने बुंदेली लोक गीत और संगीत की मधुर धुनें पेश की। साथ ही बुंदेली लोक गीत जन्म दईयो विधाता बुंदेलखंड में.... पर मोहक नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही झांसी की छात्राओं ने जवारे गीत और देवी महिमा के भजन भी पेश किए गए।
विज्ञापन

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ललितपुर की टीम में शिवानी झा, पिंकी वर्मा, रिया आदि ने सरस्वती वंदना हे हंस भवानी सरस्वती भवानी... को गाया। शिवम झा ने ढोलक पर दादरा, तीन ताल, कहरवा को सुनाया। झांसी की सरस्वती इंटर कॉलेज दतिया गेट की छात्राओं ने राई नृत्य और देवी भजनों पर नृत्य प्रस्तुत किया। जालौन की टीम ने दीवारी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, वेद प्रकाश चतुर्वेदी, शिवराम सिंह, हरीराम श्रीवास, घनश्याम सिंह, हर्षिता व कमलेश सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed