{"_id":"58616edd4f1c1b8940eec14b","slug":"why-not-rectified-road-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने क्यों नहीं सुधारी सड़क?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार ने क्यों नहीं सुधारी सड़क?
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
crime news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड 16 ईसाई टोला द्वितीय में सड़क खराब होने की स्थिति में संबंधित ठेकेदार ने एक सप्ताह में सड़क सही कराने का लिखित आश्वासन दिया था। लेकिन, एक महीना होने के बाद भी अब तक सड़क जस की तस है। इस पर महापौर किरण वर्मा ने नगर आयुक्त अरुण प्रकाश से पूछा है कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई।
ईसाई टोला मुहल्लेवासियों ने महापौर से शिकायत की थी कि सरस्वती शिशु मंदिर से कमल सिंह कॉलोनी तक बनी डामर की सड़क उखड़ रही है। इस पर उन्होंने निरीक्षण किया तो ब्रह्मपुरी कालोनी और मूत्रालय के सामने सड़क उखड़ी मिली थी। ठेकेदार को नोटिस दिया गया तो उसने स्वीकार किया कि सड़क में गड़बड़ी है, एक सप्ताह के अंदर इसे सही करा दिया जाएगा। लेकिन, अब तक सड़क को सही नहीं कराया गया है। इसी बीच शारदा हिल्स कॉलोनी की सड़क की शिकायत मिलने पर महापौर ने उसकी जांच की, लेकिन वहां पर ठेकेदारों ने महापौर से अभद्रता कर दी और मुकदमा दर्ज करा दिया गया। दिलचस्प बात यह है कि दोनों सड़कें एक ही ठेकेदार ने बनाई हैं।
ठेकेदार द्वारा करीब एक माह पूर्व ईसाई टोला की सड़क सुधरवाने को लिखित में कहा था, लेकिन अब तक सड़क नहीं सुधरवाई गई। इस पर महापौर ने नगर आयुक्त से पूछा है कि अब तक क्या कार्रवाई की गई और अगर नहीं की गई तो इसकी क्या वजह है। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का कहना है कि पत्र मिला नहीं है, इसलिए अभी कुछ नहीं कह सकते हैं।