{"_id":"572cddd94f1c1bf2285cd192","slug":"chair-of-the-battle-in-the-principal-room-jdeh-two-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुर्सी की लड़ाई, प्राचार्य कक्ष में जडे़ दो ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुर्सी की लड़ाई, प्राचार्य कक्ष में जडे़ दो ताले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
fight, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। जनपद के पुराने शिक्षण संस्थाओं में से एक सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कालेज में इन दिनों प्रधानाचार्य पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। हालत यह है कि प्रधानाचार्य कक्ष में दो ताले लगे हुए हैं, जिन्हें खुलवाने के लिए जमकर पत्राचार भी हो रहा है। वहीं, शिक्षण कार्य, मध्याह्न भोजन वितरण सहित तमाम महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक विद्यालय में लंबे अर्से से दो शिक्षकों में प्रधानाचार्य पद को लेकर जंग छिड़ी हुई है। इसी क्रम में बीते मार्च माह के अंतिम दिनों में दोनों दावेदार शिक्षकों ने प्रधानाचार्य कक्ष में अपने - अपने ताले जड़ दिए। इनमें एक शिक्षक ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर रखी है।
इधर, दो शिक्षकों की तनातनी के चलते नए सत्र में शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित होने लगीं। पठन- पाठन एवं नामांकन प्रवेश प्रक्रिया के अलावा मध्याह्न भोजन वितरण जैसे तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस संदर्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. नीरज पांडेय ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक कार्य एवं मध्याह्न भोजन योजना आदि गतिविधियां प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी। उन्होंने प्रबंधक को निर्देश दिए हैं कि वह सुचारु रूप से विद्यालय को चलाए और उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि एसपीआई इंटर कालेज बुंदेलखंड में कभी शीर्ष स्तर के विद्यालयों में गिना जाता था। वहीं, यह विद्यालय महात्मा गांधी के विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार का आंदोलन का भी महत्वपूर्ण साक्षी रहा है।