फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Avaidya Sharab Pakdi

पुलिस चौकी के पास बिकती पकड़ी अवैध शराब

Mon, 22 Jun 2015 12:30 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी की स्पेशल टीम ने रविवार को बिजौली चौकी के पास बड़े पैमाने पर अवैध रूप से शराब की खुलेआम बिक्री होने का भंडाफोड़ कर दिया। टीम ने स्कार्पियो समेत मध्यप्रदेश की देसी,  अंग्रेजी शराब व बीयर समेत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में चौकी इंचार्ज पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

 काफी समय से एसएसपी को प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कुछ स्थानों पर अवैध रूप से शराब बिक्री की सूचना मिल रही थी। कई बार थाना पुलिस को कप्तान ने गुप्त रूप से मौके पर भेजा मगर सार्थक परिणाम नहीं मिले। रविवार की दोपहर  एसएसपी को सूूचना मिली कि बिजौली चौकी के पास स्थित एक ढाबे पर खड़ी स्कार्पियो से बड़े पैमाने पर मध्यप्रदेश की देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर बेची जा रही है।
विज्ञापन

इस पर एसएसपी ने अपनी स्पेशल टीम को छापा मारने के लिए भेजा। टीम में शामिल एक सदस्य ग्राहक बनकर स्कार्पियो के पास गया और शराब खरीदकर लौटा, तभी टीम के अन्य सदस्यों ने घेराबंदी करके शराब बेचने वाले गया प्रसाद प्रजापति पुत्र रामदास निवासी निचरौली थाना करैरा, शिवपुरी हाल निवासी राजगढ़ को मय स्कार्पियो यूपी93पी- 0528 के गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कार्पियो से पुलिस ने देसी शराब के 37,  अंग्रेजी शराब के 10 क्वार्टर व आठ बीयर के कैन बरामद कर लिए। टीम जब बरामद शराब, उसके कारोबारी व स्कार्पियो को लेकर चौकी पर पहुंची तो हड़कंप मच गया। कुछ देर में थाना प्रभारी भी चौकी पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed