{"_id":"5cc60980bdec22077a426a06","slug":"181556482432-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रत्याशी पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सपा प्रत्याशी पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रत्याशी पर एफआईआर
चिरगांव। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह और उनके तीन समर्थकों के खिलाफ चिरगांव थाने में नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।
चिरगांव थाने के उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि वे आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से रविवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दरम्यान दिन में करीब ग्यारह बजे सपा प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह अपने 10-15 समर्थकों के साथ ग्राम छिरौना में प्रचार करते पाए गए। इस संबंध में पुलिस ने श्यामसुंदर सिंह, महेंद्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह तथा प्रभान दोहरे निवासी पंडोखर थाना दतिया के विरुद्घ आचार संहिता उल्लंघन में धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी प्रभान दोहरे को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
इस बारे में सपा प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह ने बताया कि वे रास्ते में खड़े कुछ लोगों से मिल भर रहे थे। इसी को प्रचार बताकर फर्जी ढंग से एफआईआर दर्ज की गई है। आचार संहिता उल्लंघन का प्रशासन के पास कोई फुटेज हो तो उपलब्ध कराएं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की ओर से प्रशासन के लोग चुनाव लड़ रहे हैं। हमारे संभ्रात कार्यकर्ताओं को लाल कार्ड जारी कर धमकाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते रोज शहर के एक होटल में भाजपा की ओर से बीएलओ की मीटिंग बुलाई गई थी। ये आचार संहिता का उल्लंघन है और होटल के सीसीटीवी कैमरे में इसके फुटेज भी हैं। लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
शिक्षकों की बैठक की होगी जांच
झांसी। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवसहाय अवस्थी ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि एक होटल में शिक्षकों की बैठक हुई है, जिसमें भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसे संज्ञान में लेते हुए जांच के लिए अपर जिलाधिकारी नगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है, जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी शामिल किया गया है। जांच में आचार संहिता का उल्लंघन सामने आने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।