{"_id":"5d0551ac8ebc3e57f53995a8","slug":"156062966412-jhansi-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सवारियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवारियों से भरी बस पलटी, कई यात्री घायल
झांसी। शुक्रवार व शनिवार रात यात्रियों से भरी बस अचानक थाना बड़ागांव के पास पलट गई, जिससे बस में सवार कई सवारियां घायल हो गईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बस में फंसी सवारियों को बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
शुक्रवार रात कानपुर से चलकर सवारी बस उज्जैन जाने को निकली। बस सवारियों से भरी हुई थी। रात करीब दो बजे बस थाना बड़ागांव इलाके से निकल रही थी, तभी अचानक डायमंड चौराहा के पास बस सड़क से उतरकर पलट गई। जिस समय घटना हुई उस समय यात्री सो रहे थे। अचानक हुए हादसे में यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। सूचना मिलते ही बड़ागांव थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायलों में बिहार के पटना निवासी फैसल (20), माया देवी (40), रेखा (50), महेश (52), पुष्पलता (45), प्रीति (30), विपिन (25), रिचा (20), सत्यदेव (35) व सुरेंद्र कौर शामिल रहीं।
झपकी आने से खोया नियंत्रण
यात्रियों के मुताबिक बड़ागांव के पास अचानक चालक को झपकी आ जाने के बाद वह बस पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क से उतरकर पलट गई।