{"_id":"6a94896570f4eddccd0589fc","slug":"accused-obtained-two-passports-by-altering-date-of-birth-reached-bangkok-mau-news-c-295-1-mau1002-151173-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जन्मतिथि बदलकर बनवाए दो पासपोर्ट, बैंकाक पहुंचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जन्मतिथि बदलकर बनवाए दो पासपोर्ट, बैंकाक पहुंचा आरोपी
विज्ञापन
मधुबन। कूटरचित दस्तावेजों के सहारे दो पासपोर्ट बनवाने और विदेश जाने के आरोप में पुलिस ने शनिवार शाम अजय यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोपागंज थाना क्षेत्र के लीलारी भरौली निवासी संजय यादव ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए मधुबन थाने में तैनात उपनिरीक्षक विजय कुमार शुक्ला ने मामले की विस्तृत जांच की।
जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि मधुबन थाना क्षेत्र के करौंदीनरायणपुर निवासी अजय यादव ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर दो पासपोर्ट हासिल किए। पहला पासपोर्ट 14 मार्च 2013 को जारी हुआ था, जिसकी समाप्ति तिथि 13 मार्च 2023 थी। इसमें अजय की जन्मतिथि 20 जनवरी 1989 दर्ज थी।
दूसरा पासपोर्ट 15 दिसंबर 2022 को जारी हुआ, जिसकी समाप्ति तिथि 14 दिसंबर 2023 थी। इसमें कूटरचित तरीके से जन्मतिथि बदलकर 12 अगस्त 1995 दर्ज कराई गई।
पुलिस के अनुसार, अजय यादव वर्तमान में दूसरे पासपोर्ट के जरिए बैंकाक चला गया है। पूछताछ में आरोपी के पिता फूलबदन ने बताया कि अजय का पासपोर्ट शिकायतकर्ता संजय यादव के जरिए ही बनवाया गया था, जिसकी मदद से वह बैंकाक गया है।
विज्ञापन
दस्तावेजों के अवलोकन से स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने अपनी जन्मतिथि में हेरफेर कर जालसाजी के जरिए दूसरा पासपोर्ट प्राप्त किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।