फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A reward of 50-50 thousand announced on three criminals

Jaunpur News: तीन बदमाशों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित

Mon, 31 Aug 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A reward of 50-50 thousand announced on three criminals
जौनपुर। डीआईजी वैभव कृष्ण ने जिले के तीन बदमाशों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनमें मड़ियाहूं क्षेत्र के बनपुरवा निवासी जानसन यादव, सचिन यादव उर्फ देवा और बक्शा के उटरूखुर्द निवासी कुंदन यादव शामिल हैं। तीनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही है। एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जानसन यादव, सचिन यादव उर्फ देवा भी नेवढ़िया थाने के वांछित हैं। वहीं, कुंदन यादव पर हाईवे पर राहगीर को जबरन रोककर रंगदारी मांगना और धमकी देकर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराने का आरोप है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद फरार चल रहे कुंदन पर अब वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश और तेज कर दी है। बेलहटा गांव निवासी ऋषि कुमार सिंह ने 18 अगस्त को बक्शा थाने में चंचल यादव और कुंदन यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तहरीर के अनुसार, रात में दोनों ने ऋषि कुमार सिंह को हाईवे पर जबरन रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने उससे रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोबाइल के माध्यम से जबरन ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर करा लिए। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंचल यादव को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन कुंदन हाथ नहीं लगा। लगातार फरार रहने पर अब उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि कुंदन यादव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उसके संपर्कों और ठिकानों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed