{"_id":"6a948ab05404c3cfcd0466ac","slug":"thieves-uprooted-the-gate-of-the-bel-vatika-and-carried-it-away-on-a-motorcycle-panchkula-news-c-87-1-pan1011-140671-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बेल वाटिका का गेट उखाड़कर बाइक पर ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बेल वाटिका का गेट उखाड़कर बाइक पर ले गए चोर
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, वन्यजीव निरीक्षक रामकेश की शिकायत पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। मोरनी रोड स्थित वन्यजीव विभाग की बेल वाटिका से लोहे का गेट चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर गेट उखाड़कर काले रंग की बाइक पर लादकर ले गए। आरोपियों की पूरी करतूत बेरवाला चेक पोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
वन्यजीव निरीक्षक रामकेश की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और चोरी के आरोप में केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार वन्यजीव विभाग ने मोरनी रोड पर बेल वाटिका विकसित की थी और सुरक्षा के लिए लोहे का गेट लगाया था। कुछ दिन पहले विभाग को गेट चोरी होने की सूचना मिली। इसके बाद बेरवाला चेक पोस्ट की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें कुछ युवक गेट को काले रंग की मोटरसाइकिल पर लादकर ले जाते दिखाई दिए। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।