फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Uproar and highway blockade over youth's bodyUproar and highway blockade over youth's body

Raebareli News: युवक का शव रखकर हंगामा, हाईवे जाम

Mon, 31 Aug 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 31 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar and highway blockade over youth's bodyUproar and highway blockade over youth's body
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगाई महिलाओं को फटकार लगाता पुलिसकर्मी। 
बछरावां। बगाही मजरे विशुनपुर गांव निवासी मोहित रावत (25) का शव रखकर लोगों ने रविवार को हंगामा किया। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे को जाम कर दिया। मां का आरोप है कि रंजिश में बेटे मोहित की हत्या की गई। पुलिस मामले को दबा रही है। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच तीखी तकरार हुई।
विज्ञापन


एएसपी आलोक सिंह, सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर दो घंटे बाद लोग शांत हुए। इस दौरान हाईवे पर चार किमी. तक वाहनों की कतारें लगी रही। इससे मुसाफिरों को आने-जाने में परेशानी हुई। मां की तहरीर पर मामले में पिता और दो पुत्रों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी मोहित रावत पुत्र स्व. खुशीराम बीती 22 अगस्त को घर से लापता हो गए थे। वह ट्रैक्टर चालक थे। शनिवार को आठ दिन बाद गांव के बाहर पेड़ से मोहित का शव लटका मिला था। पोस्टमार्टम के बाद शाम तीन बजे शव गांव आया तो परिजन व लोग आक्रोशित हो गए। सभी ने हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। हंगामा करने लगे। मां रामलली ने आरोप लगाया कि गांव के रामलखन से चार साल पहले उनके पति का विवाद हो गया था। आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले आरोपियों ने उनके पति की हत्या कर दी थी। मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया था। रामलखन व उसके दो बेटों राजू, संतोष कुमार ने उनके बेटे मोहित की हत्या की है। पुलिस मामले को रफादफा करना चाहती है। हाईवे जाम से दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई।

कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। नाराज लोग घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर बैठ गए। पुलिसकर्मियों ने शांत कराने का प्रयास किया तो उनके साथ नोकझोंक व तीखी तकरार हुई। एएसपी, सीओ महराजगंज ने पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और उन्हें मामले में कार्रवाई कराने का भरोसा दिया।

इस पर शाम पांच बजे लोगों का गुस्सा शांत हुआ और हाईवे से जाम हटा। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक युवक की मां की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम और जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी कराई जाएगी।


बेटे का सिर फोड़ा था, पुलिस ने नहीं की थी कार्रवाई
मां रामलली का आरोप है कि बीती 12 अगस्त को आरोपी उनके बेटे मोहित को बुलाकर कन्नावां ले गए थे। आरोपियों ने बेटे की जमकर पिटाई की थी। इसमें बेटे का सिर फट गया था। बीती 14 अगस्त को घटना की तहरीर कोतवाली में दी थी। बछरावां कोतवाली प्रभारी ने कार्रवाई न कर मामले को रफादफा कर दिया था। पुलिस की लापरवाही से उनके बेटे की जान चली गई। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। पति और बेटे की मौत के बाद रामलली बदहवास हैं।


पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिले में एक के बाद एक हो रही घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस की ओर से समय से शिकायतों पर गंभीरता न दिखाने से लोगाें में आक्रोश है। पुलिस अफसर व्यवस्था को बेहतर बनाने के सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ा रहे हैं। शुक्रवार रात खीरों इलाके में बर्बरतापूर्वक युवक की हत्या कर दी गई।


घटना के पहले पुलिस मौके पर पहुंची थी लेकिन कार्रवाई नहीं की। नतीजतन युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बछरावां इलाके में युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया। बीती 14 अगस्त को तहरीर देने के बाद मामले में पुलिस कार्रवाई करती तो मोहित की जान बच सकती थी। उधर, चोरी की घटनाएं हर दिन शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में हो रही हैं।

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगाई महिलाओं को फटकार लगाता पुलिसकर्मी। 

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगाई महिलाओं को फटकार लगाता पुलिसकर्मी। 

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगाई महिलाओं को फटकार लगाता पुलिसकर्मी। 

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगाई महिलाओं को फटकार लगाता पुलिसकर्मी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed