फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Investigation into illegal mining in the Kulhada hills using drones.

Agra News: कुल्हाड़ा की पहाड़ियों पर ड्रोन से अवैध खनन की पड़ताल

Mon, 31 Aug 2026 01:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Investigation into illegal mining in the Kulhada hills using drones.
खेरागढ़। तहसील क्षेत्र के राजस्थान सीमावर्ती गांव कुल्हाड़ा स्थित अरावली की पहाड़ियों पर रविवार को खनन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से ड्रोन से निगरानी कर अवैध खनन की जांच की। टीम ने पहाड़ी क्षेत्र का हवाई सर्वे कर संदिग्ध स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव कुल्हाड़ा की अरावली पहाड़ियों के राजस्थान क्षेत्र में क्रेशर मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर पत्थर खनन किया जा रहा है। लगातार हो रही खुदाई से कई पहाड़ियां अस्तित्व खोने की कगार पर पहुंच गई हैं। कई स्थानों पर सैकड़ों फीट गहरे गड्ढे बन चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की सीमा में भी चोरी छिपे खनन किए जाने की शिकायतें आती रहती हैं। खनन अधिकारी मिथलेश पांडे ने बताया कि सख्ती, नियमित कार्रवाई और ड्रोन निगरानी से अवैध खनन पर पूर्णतः अंकुश लगाया गया है। विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed