{"_id":"6a9489c419232ca5b9058950","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-157926-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: काव्या के नाम से चिंटू ने चली चाल, सिक्योरिटी गार्ड हो गया कंगाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: काव्या के नाम से चिंटू ने चली चाल, सिक्योरिटी गार्ड हो गया कंगाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रटौल। मंसूरपुर गांव के चिंटू ने काव्या शर्मा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर गांव के अविवाहित सिक्योरिटी गार्ड नीरज से पांच लाख रुपये और सोने का मंगलसूत्र ठग लिया। ठगी का शक होने पर नीरज ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी चिंटू को गिरफ्तार कर मंगलसूत्र बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
मंसूरपुर निवासी नीरज ने बताया कि वह गाजियाबाद की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। पांच महीने पहले फेसबुक पर काव्या शर्मा के नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उस आईडी पर उसकी बातचीत होने लगी और शादी करने की बात भी हो गई। आरोप लगाया कि काव्या शर्मा की आईडी से कुछ दिन पहले ऑडियो कॉल आई तो उसपर युवक ने बातचीत की। युवक ने कहा कि काव्या शर्मा ने अपने हाथ की नस काट ली और उसकी हालत काफी गंभीर है। युवक ने उससे रुपये मांगे और कई बार में उससे पांच लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।
इसके बाद सोने का सात ग्राम का मंगलसूत्र भी मंगवा लिया। अब उससे चार लाख रुपये की मांग की जा रही थी। उसने अपने दोस्त से चार लाख रुपये उधार मांगे तो उसने उसके पिता को पूरी कहानी बता दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की गई। जांच में पता चला कि काव्या शर्मा नाम की आईडी चिंटू निवासी मंसूरपुर चला रहा था। आरोपी चिंटू को गांव से रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।