फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   प्रवेश के नाम पर ठगी, हड़पी रकम-City

प्रवेश के नाम पर ठगी, हड़पी रकम-City

Sat, 04 Aug 2018 01:45 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
प्रवेश के नाम पर ठगी, हड़पी रकम-City
प्रवेश के नाम पर ठगी, हड़पी रकम
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली इलाके में स्थित एक कॉलेज में प्रवेश के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अफसरों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली के खजूरबाग निवासी अभय कुमार बबेले ने अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया है कि उनकी पुत्री का चयन बीएड कोर्स के लिए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अंतर्गत हुआ था। जिसकी काउसंलिंग के लिए वह अपनी पुत्री के साथ 4 जुलाई 2017 को विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां जानकारी ले रहे थे, इसी बीच एक युवक से मुलाकात हुई। उसने बताया कि कोतवाली इलाके में स्थित एक कॉलेज में प्रवेश दिला देगा।

इसके बाद वह लोग उक्त कॉलेज पहुंच गए। जहां प्रवेश के नाम पर साढ़े 56 हजार नगद, काउंसलिंग के लिए बनवाए गए ड्राफ्ट भी जमा कराए। इसके बाद लगातार तारीख देकर बुलाते रहे, लेकिन प्रवेश नहीं मिल सका। शक होने पर कागजात लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे तो पता चला कि कोई दाखिला नहीं हुआ। जिस पर उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed