{"_id":"58b9bcd34f1c1b7077830795","slug":"counting-agents-of-political-parties-shall-forward","type":"story","status":"publish","title_hn":" मतगणना में राजनीतिक दलों के एजेंट आगे बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में राजनीतिक दलों के एजेंट आगे बैठेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
मतगणना में राजनीतिक दलों के एजेंट आगे बैठेंगे
- फोटो : demo
झांसी। विधानसभा चुनाव प्रक्रिया की कड़ी में मतगणना 11 मार्च की सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के मतगणना एजेंट काउंटिंग के दौरान सबसे आगे बैठेंगे और निर्दलीय प्रत्याशियों के एजेंट इनके पीछे।
मतगणना एजेंट बनने के लिए चार मार्च तक फार्म- 18 भरकर देना होगा। इसके बाद किसी को एजेंट बनने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मतगणना के दौरान 14- 14 टेबल लगाई जाएंगी। इन टेबलों पर चार- चार कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसमें से प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक सहायक, एक माइक्रोआब्जर्बर और एक कर्मचारी ईवीएम पर रहेगा। वहीं, मतगणना कार्मिकों को 11 मार्च की सुबह सात बजे ही बताया जाएगा कि उन्हें किस विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम से वोटों की गिनती करनी है।
स्ट्रांग रूम की निगरानी में सिर्फ बीजेपी की रुचि
झांसी। 23 फरवरी को मतदान के बाद बीकेडी के कोठारी हाल में मतपेटियां सुरक्षित रख दी गई हैं। मतपेटियों की निगरानी के लिए सभी प्रत्याशियों के एक- एक प्रतिनिधि को जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन, अब तक सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रवि शर्मा के प्रतिनिधि ही स्ट्रांग रूम की निगरानी को नियमित जा रहे हैं। अन्य किसी प्रत्याशी का कोई प्रतिनिधि इसमें रुचि नहीं दिखा रहा है।