फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Competition between the country's best women's hockey teams begins today

Jhansi News: देश की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी टीमों में मुकाबला आज से

Thu, 17 Jul 2025 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Competition between the country's best women's hockey teams begins today

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में हॉकी इंडिया, उत्तर प्रदेश हॉकी संघ एवं जिला प्रशासन के समन्वय से अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी महिला हाॅकी प्रतियोगिता 17 से 22 जुलाई तक होगी। इसमें देश की सर्वश्रेष्ठ 12 महिला हॉकी टीमों के मध्य मुकाबला होगा। इसमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बृहस्पतिवार को सुबह 10:30 बजे किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अनुराग, विशिष्ट अतिथि महापौर बिहारी लाल आर्य, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे, डीआईजी केशव चौधरी व जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति आदि रहेंगे। इसमें पूल-ए एवं पूल बी में मैच खेले जाएंगे। पूल-ए में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी कोलकाता, एमपी अकादमी ग्वालियर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी रांची झारखंड, एनईआर हॉकी गोरखपुर, स्टील प्लांट भिलाई छत्तीसगढ़ और एनसीसी सोनीपत हरियाणा की टीमें होंगी। वहीं, पूल-बी में नेशनल एक्सीलेंसी ऑफ सेंटर सोनीपत हरियाणा, खालसा हॉकी अकादमी पंजाब, स्पोर्ट्स हॉस्टल राउरकेला ओडिशा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया मुंबई, उत्तर प्रदेश एकादश, एनसीओई भोपाल मध्य प्रदेश की टीमों को रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed