फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cm helpline collapse for jansunvai

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से जनसुनवाई व्यवस्था चरमराई

Sat, 14 Dec 2019 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
cm helpline collapse for jansunvai
झांसी। प्रदेश में ‘जनसुनवाई’ व्यवस्था चरमरा गई है। ऑनलाइन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के मामलों को आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) से जोड़ने के कारण सर्वर पर लोड अत्यधिक बढ़ गया है। इस कारण अक्तूबर से झांसी समेत प्रदेश भर के लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों को आवंटन और उनके समय से निस्तारण में दिक्कत आ रही है। जनसुनवाई पोर्टल की सीधी निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय से होती है। इस संबंध में मुख्यमंत्री के अवर सचिव अरविंद मोहन ने फोन पर बताया कि आवश्यक सुधार किए गए हैं। व्यवस्था के कारगर समाधान के लिए एनआईसी में सॉफ्टवेयर बदलने पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन

आईजीआरएस के तहत वर्तमान में कुल 13 पोर्टल पर आने वाली समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है। जून से ऑनलाइन मामलों और पिछले कुछ महीनों से ट्रायल के तौर पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन मामलों को भी इनमें शुमार कर लिया गया है। अन्य पोर्टल की तुलना में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की प्रतिदिन आने वाली शिकायतों की संख्या हजारों में होती है। इस कारण अक्तूबर से जनसुनवाई पोर्टल के सर्वर पर लोड इस कदर बढ़ गया है कि व्यवस्था ही चरमरा गई है। तबसे लखनऊ स्थित नेशनल इनफोरमेटिक्स सेंटर (एनआईसी) के विशेषज्ञों की टीम इसका समाधान ढूंढ रही है।
विज्ञापन

इसके बावजूद व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं आई है। जितने समय में समस्या का निस्तारण हो जाना चाहिए उस वक्त तक शिकायतें पोर्टल से विभाग तक ही नहीं पहुंच पा रही हैं। इससे जनसुनवाई पोर्टल ऑनलाइन होते हुए भी ‘कागजी’ साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पोर्टल जुड़े हैं आईजीआरएस से
1. मुख्यमंत्री संदर्भ
2. जिलाधिकारी संदर्भ
3. संपूर्ण समाधान दिवस संदर्भ
4. ऑनलाइन प्राप्त संदर्भ
5. मंडलायुक्त संदर्भ
6. भारत सरकार (पीजी पोर्टल) संदर्भ
7. उप मुख्यमंत्री/मंत्री संदर्भ
8. शासन/राजस्व परिषद/निदेशालय संदर्भ
9. मुख्यमंत्री हेल्पलाइन संदर्भ
10. वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक संदर्भ
11. आर्थिक मदद संदर्भ
12. एंटी भूमाफिया संदर्भ
13. सीएससी/लोकवाणी संदर्भ
झांसी में 1424 मामले लंबित
झांसी में बारह दिसंबर की दोपहर तक पोर्टल पर लंबित मामलों की संख्या 1424 थी। सर्वर में गड़बड़ी के चलते शिकायतों का ब्योरा बनाने में भी दिक्कत आ रही है। विभाग के पास 13 पोर्टल के कुल आंकड़े तो हैं पर इनमें कितने किस कालखंड के हैं ये अफसर भी नहीं बता पा रहे। झांसी में जनसुविधा पोर्टल के नोडल अधिकारी नीरज मिश्रा ने बताया कि जिले में समस्याओं के निस्तारण की स्थिति बेहतर है। उन्होंने स्वीकारा तकनीकी कारणों से शिकायतों के आवंटन और निस्तारण में कुछ देरी हो रही है। इसका समाधान उनके स्तर पर संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed