फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   cipri overbrizge

सीपरी ओवरब्रिज बना नहीं, अवैध कब्जे हो गए

Fri, 19 Aug 2016 01:28 AM IST
jhansi
jhansi Updated Fri, 19 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
cipri overbrizge
प्रशासन - फोटो : amar ujala
झांसी। सीपरी बाजार ओवरब्रिज अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है, लेकिन अवैध कब्जा करने वालों ने जगह घेर ली है। स्थिति यह है कि सीपरी पुल से लेकर शहर की ओर जाने वाले मार्ग पर दोनों ओर अवैध कब्जे हैं, जिससे वहां से निकलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक परेशान है, लेकिन इस ओर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार रेलवे पुल के पास लगने वाले जाम से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। उप्र सेतु निगम का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन रेलवे के कारण मामला अटका है। ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड बनाई जानी है। सर्विस रोड के लिए सेतु निगम ने 1.86 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। लेकिन, यहां पर सड़क बनने के स्थान पर अतिक्रमण हो रहा है। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे सब्जी वालों ने कब्जा कर लिया है, जिससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। जाम न लगे, इसलिए यहां पर ट्रैफिक पुलिस रहती है, लेकिन अतिक्रमणकारियों को हटाने की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


टी प्वाइंट के दोनों ओर सर्विस रोड का है प्रावधान
ओवरब्रिज के टी प्वाइंट से दोनों ओर तीन - तीन मीटर सर्विस रोड बनाने का प्रावधान है, ताकि वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो। सर्विस रोड सेतु निगम को बनानी है। सर्विस रोड के बाद फुटपाथ फिर नाली बनाने का काम नगर निगम को करना है, लेकिन न तो सर्विस रोड बनाई जा रही है और न ही इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। टी प्वाइंट के दोनों ओर कहीं छह मीटर तो कहीं सात मीटर जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों विभाग एक दूसरे पर टाल रहे
व्यापारी नेता संतोष साहू ने बताया कि उन्होंने सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर करीब तीन माह पूर्व जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। नगर निगम के अफसर कहते हैं कि पहले सेतु निगम सड़क बनाए, इसके बाद वह फुटपाथ बनाएंगे, लेकिन सेतु निगम कहता है कि अतिक्रमण हटे तो वह सड़क बनाएंगे। उन्होंने मंडलायुक्त को भी ज्ञापन दिया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

बाजार हो रहा चौपट
सीपरी बाजार में आने वाले ग्राहकों को पुल के पास लगने वाले जाम के कारण परेशानी होती है, जिससे वह सीपरी का रुख कम ही करते हैं। इससे दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है, व्यापारी लगातार अतिक्रमण हटाने और सर्विस रोड बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


पार्किंग स्थल बनाया जाए
ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है यदि ब्रिज के नीचे पार्किंग बना दी जाए। सीपरी बाजार में पार्किंग स्थल नहीं हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही से जाम लगता है। ओवरब्रिज 1.68 किलोमीटर लंबा तथा तीस फुट चौड़ा है। यदि ब्रिज के नीचे करीब बीस फुट जगह घेर कर पार्किंग का निर्माण कर दिया जाए तो एक तो अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा, दूसरे लोगों को पार्किंग की सुविधा मिल जाएगी। नगर निगम ने हाल ही में पिलर नंबर नौ और दस के बीच पार्किंग का ठेका दिया है, लेकिन अतिक्रमण के कारण वहां वाहन पार्क नहीं होते हैं।


एक फल वाले के आगे सब हारे
सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे एक फल वाले ने जगह घेर ली है, जिससे आने जाने वालों को परेशानी हो रही है। फल वाला अपने आप को कुछ नेताओं का करीबी बताता है।
 

सीपरी बाजार ओवरब्रिज का निर्माण जल्द से जल्द हो, इसके लिए यदि कोई समस्या आ रही है तो सेतु निगम की हरसंभव मदद की जाएगी। सेतु निगम सर्विस रोड बनवाए, ताकि सीपरी बाजार आने- जाने वालों को दिक्कत न हो।
- किरण वर्मा
महापौर

एक सप्ताह में यदि सर्विस रोड बनाने का काम शुरू नहीं किया गया और ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो सीपरी बाजार व्यापार महासमिति धरना देगी।
- संतोष साहू
अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed