फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Central bank corruption four people suspent

Jhansi: सेंट्रल बैंक में 2.13 करोड़ का घपला, तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक समेत चार निलंबित

Sun, 18 Sep 2022 12:57 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

बैंक प्रबंधक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन शाखा प्रबंधक प्रशांत खरे समेत चार बैंक कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Central bank corruption four people suspent
फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में सेंट्रल बैंक की चिरगांव शाखा में 2.13 करोड़ का घपला सामने आया है। बैंक की आंतरिक जांच में इसकी पुष्टि हुई है। बैंक प्रबंधक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन शाखा प्रबंधक प्रशांत खरे समेत चार बैंक कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इन सभी पर सांठगांठ करके डेड खातों से यह रकम निकालकर अपने रिश्तेदारों के खाते में ट्रांसफर करने और पूरी रकम को शेयर मार्केट में लगाने का आरोप है।
विज्ञापन


बैंक की आंतरिक जांच रिपोर्ट में सामने आया कि शाखा में तैनात बैंक कर्मचारियों ने पुराने बैंक खातों में पड़ी रकम को फर्जी इंट्री करके निकाल लिया। यहां तैनात एक बैंक कर्मचारी ने पूरे मामले का भंडाफोड़ कर दिया। इसके बाद व्हिसल ब्लोअर देवेंद्र प्रकाश मिश्र की शिकायत पर मुंबई मुख्यालय ने विशेष आंतरिक जांच शुरू कराई।
विज्ञापन


करीब डेढ़ महीने तक विशेष शाखा ने इस पूरे मामले की जांच की। बैंक के एक-एक खाते और उसमें जमा-निकासी के विवरण खंगाले गए। पड़ताल में बैंक के लेजर में कुल करीब 2.13 करोड़ रुपये की गड़बड़ी मिली है। विशेष शाखा ने अपनी जांच रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में मुख्यालय भेज दी। इसके बाद तत्कालीन शाखा प्रबंधक प्रशांत खरे, सहायक प्रबंधक मिलाप चंद्र वर्मा, हेड कैशियर घनश्याम एवं सहायक कैशियर काशीराम प्रजापति को निलंबित कर दिया गया है। इन सभी के खिलाफ बैंक प्रबंधन ने जांच भी शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंतरिक जांच की रिपोर्ट के आधार पर शाखा के तत्कालीन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक समेत चार कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इन कर्मचारियों से रिकवरी भी कराई जा रही है। कुछ रकम की रिकवरी की जा चुकी। -संदीपन दास गुप्ता, रीजनल मैनेजर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed