फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bu employee union election declared invalid

बीयू कर्मचारी संघ का चुनाव अमान्य घोषित

Sat, 25 Jan 2020 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
bu employee union election declared invalid
bu employee union election declared invalid
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने बृहस्पतिवार को हुए कर्मचारी संघ का चुनाव अमान्य घोषित कर दिया है। बीयू प्रशासन का कहना है कि चुनाव संबंधी बैठक बुलाने व चुनाव कराने की अनुमति नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

बीयू में बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे कर्मचारी संघ के चुनाव कराने के संबंध में बैठक बुलाई थी। इसके बाद चुनाव संपन्न हुआ और पुष्पा गौतम को अध्यक्ष चुन लिया गया। अन्य पदाधिकारियों का भी सर्वसम्मति से चयन हुआ। शुक्रवार को बीयू प्रशासन ने कर्मचारी संघ का चुनाव अमान्य घोषित कर दिया। प्रभारी कुलसचिव प्रो. एसपी सिंह ने आदेश निकालते हुए कहा कि धारा 144 लागू होने के बाद भी बैठक की गई, जिसकी अधिकारियों से अनुमति भी नहीं ली गई थी। पत्र में कहा गया कि पुष्पा गौतम ने आदेश की अवहेलना करते हुए कर्मचारी संघ के चुनाव संबंधी बैठक बुलाई और तथाकथित चुनाव संपन्न कराया गया। इसलिए इसे अमान्य घोषित किया जाता है।
विज्ञापन

वहीं, पुष्पा गौतम का कहना है कि वह फरवरी 2019 से कर्मचारी संघ का चुनाव कराने के लिए अधिकारियों को प्रार्थनापत्र दे रही हैं मगर बीयू प्रशासन कोई निर्णय नहीं ले रहा। सभी कर्मचारी संघ का चुनाव कराना चाहते हैं। बृहस्पतिवार को भी सर्वसम्मति से संघ का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed