{"_id":"5db89f3e8ebc3e017a212cde","slug":"behno-ne-ki-bhaiyo-ke-sukhad-jivan-ki-kamna-jhansi-news-jhs151344947","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने की भाइयों के सुखद जीवन की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने की भाइयों के सुखद जीवन की कामना
विज्ञापन
भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहनों ने की भाइयों के सुखद जीवन की कामना
झांसी। कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया मंगलवार को भाई - बहन के स्नेह का पर्व भाई दूज उत्साह से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों का तिलक किया और ईश्वर से उनकी लंबी आयु व सुखद जीवन की कामना की। इस मौके पर भाइयों ने भी अपनी बहनों को एक से बढ़कर एक आकर्षक उपहार दिए और उनकी रक्षा का संकल्प लिया।
पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतिम दिन दूज त्योहार को लेकर सुबह से ही महानगर के सभी घरों में उत्साह नजर आया। घर के द्वार पर महिलाओं व लड़कियों ने दूज की पूजा-अर्चना की और पौराणिक कथा को सुना। इसके साथ ही मंदिरों में भी देवी - देवताओं की पूजा की और दीप प्रज्ज्वलित किए। इसके बाद बहनों ने हल्दी, रोरी, चावल आदि से अपने भाइयों के माथे पर तिलक किया और मिठाइयां खिलाईं। भाइयों ने भी अपनी बहनों को आकर्षक उपहार दिए।
त्योहार पर जहां कई बहनों ने अपने मायके जाकर भाइयों का तिलक किया, वहीं क ई भाइयों ने भी अपनी बहनों की ससुराल जाकर उनसे तिलक कराने की परंपरा निभायी। त्योहार को लेकर महानगर की सभी मिठाइयों की दुकानों पर जमकर भीड़ रही। जगह-जगह मिठाइयों की छोटी-बड़ी दुकानें लगी रहीं। कई लोगों ने ब्रांडेड कंपनी की पैकिंग वाली मिठाइयों को तरजीह दी।
विज्ञापन
बाक्स
ठसाठस भरकर दौड़ीं बसें
भाई दूज पर महानगर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर जमकर भीड़ उमड़ी। सर्वाधिक यात्री ग्रामीण इलाकों के मार्गों पर चलने वाली बसों के लिए रहे। समथर, चिरगांव, गरौठा, पूछ, टीकमगढ़, ग्वालियर, शिवपुरी आदि मार्गों पर चलने वाली बसों में भीड़ ठसाठस भरकर चली। इन बसों में पैर रखने तक की जगह भी नहीं नजर आयी।