फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Auto full of passengers overturns in Gursarai Jhansi

Jhansi: गुरसराय में सवारियों से भरा ऑटो पलटा, 12 लोग हुए घायल, एक की हालत गंभीर

Sun, 06 Oct 2024 07:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 06 Oct 2024 07:04 PM IST
सार

सवारी से भरा ऑटो अचानक सड़क किनारे कच्ची सड़क पर जाकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Auto full of passengers overturns in Gursarai Jhansi
अस्पताल में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी के गुरसराय में रविवार दोपहर सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। जिसमें 12 सवारियां घायल हो गईं। एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में गुरसराय पुलिस ने बताया कि सवारी से भरा ऑटो अचानक सड़क किनारे कच्ची सड़क पर जाकर पलट गया। ऑटो के पलटने से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मेडिकल कॉलेज के अनुसार घायलों में नजमा (50 वर्ष), राम कुमारी (50 वर्ष), रामश्री (62 वर्ष), संगीता (35 वर्ष), दुल्हन (55 वर्ष), कयूम खान (45 वर्ष), चंचल (22 वर्ष), सीमा (31 वर्ष), मीरा (50 वर्ष) और लखपत (50 वर्ष) है। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी डॉक्टर रवि कुमार ने बताया कि लखपत की हालत काफी चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed