फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All india celebration Independence day tiranga yatra

देशभक्ति में सराबोर हुई झांसी, शान से फहरा तिरंगा

Thu, 28 Jan 2021 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
All india celebration Independence day tiranga yatra
झांसी। महानगर में मंगलवार को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह देशभक्ति में सराबोर कार्यक्रमों, सांस्कृतिक आयोजनों में देश की विविधता दिखी। सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों व अन्य स्थानों पर शान से राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर सभी ने देश की एकता को बनाए रखने का संकल्प दोहराया। अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत और सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में परेड हुई, जिसमें एसएसपी दिनेश कुमार पी के मार्गदर्शन में पुलिस की आठ टोलियों ने मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा को मान प्रणाम किया। मंडलायुक्त ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान दो सर्वोत्तम टोलियों का चयन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान महिला उप निरीक्षक वंदना सिंह के नेतृत्व वाली टोली नंबर चार व द्वितीय स्थान उप निरीक्षक आलम शाह के नेतृत्व वाली टोली नंबर एक ने हासिल किया। दोनों टोली कमांडरों को सम्मानित किया गया। विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक, प्रशस्ति पत्र व कोरोना वॉरियर स्मृति चिह्न से नवाजा गया। परेड के दरम्यान विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन हुए। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक सुभाष सिंह बघेल, जिलाधिकारी आंद्रा वामसी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, कमिश्नरी में मंडलायुक्त ने ध्वजारोहण किया और भारतीय संविधान के प्रस्तावना के संकल्प की सामूहिक शपथ दिलाई। अपर आयुक्त आरपी मिश्रा व पूनम निगम समेत विभिन्न विभागों के मंडलीय अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। संचालन सिविल डिफेंस के डिवीजन वार्डन भूपेंद्र खत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने झांसी के किले व कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि आजादी को संरक्षित व अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए और सफल गणतंत्र बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करें। किले में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने समाजसेवी डॉ. नीति शास्त्री को सम्मानित किया। इस मौके पर जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित, एडीएम बी प्रसाद, राम अक्षयवर चौहान व संजय पांडेय समेत नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, एसीएम गुलाब चंद्र राम व वान्या सिंह आदि मौजूद रहीं।
बीएचईएल में मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख अरुण बी गुप्ता ने ध्वजारोहण किया व सीआईएसएफ के जवानों के मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने चल वैजयंती, गुणता चल वैजयंती, हिंदी चल वैजयंती के साथ अन्य पुरस्कार प्रदान किए। भेल अधिकारी मुक्तिकांत खरे, प्रवेश वार्ष्णेय, महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष रूपाली गुप्ता, राजीव अग्रवाल, देवजीत सिन्हा आदि मौजूद रहे।
रेल मंडल मुख्यालय में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में डीआरएम संदीप माथुर ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। कर्मचारियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। संरक्षा से जुड़े सात कर्मचारी श्रीपत, इसरार, राहुल सिंह, किरणकांत, बृजेश कुमार, भूरा सिंह मीना व पंकज कुमार को डीआरएम ने पुरस्कृत किया। महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष चारु माथुर ने रेलवे चिकित्सालय में मरीजों को उपहार भेंट किए। इस अवसर पर एडीआरएम अमित सेंगर व दिनेश वर्मा, मुख्य कारखाना प्रबंधक दीपक निगम व आरडी मौर्य, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
रेलवे के वैगन मरम्मत कारखाने में मुख्य कारखाना प्रबंधक आरडी मौर्या ने ध्वजारोहण किया तथा आरपीएफ, स्काउट - गाइड व सेंट जॉन एंबुलेंस की परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष अनीता मौर्या समेत पदमा बिष्ट, मैत्री घोष, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी पीएस बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन नवीन शुक्ला ने किया। आयकर कार्यालय में ज्वाइंट कमिश्नर अरुण भाटिया, आयकर अधिकारी आरएन वर्मा, लक्ष्मी मंगतानी व सुनील द्विवेदी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर निमेष खन्ना, रचित अग्रवाल, मनोज बादल, शैलेंद्र चौहान, विजय नारायण कनकने आदि मौजूद रहे।
नगर निगम में महापौर रामतीर्थ सिंघल ने ध्वजारोहण किया। नगर आयुक्त अवनीश राय ने सभी को संविधान का पालन करने की शपथ दिलाई। आरटीओ कार्यालय में एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। केंद्रीय कृषिवानिकी अनुसंधान संस्थान में निदेशक डॉ. ए अरुणाचलम ने ध्वजारोहण किया। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रशासकीय परिषद के अध्यक्ष ई राकेश गुप्ता ने झंडा फ हराया। निदेशक प्रो. वीके त्यागी ने विचार व्यक्त किए। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में कुलाधिपति डॉक्टर पंजाब सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कुलपति डॉ. अरविंद कुमार ने एक साल की आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. मुकेश कुमार श्रीवास्तव, कृषि मंत्रालय से एपी सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. एसएस सिंह, डॉ. एआर शर्मा, डॉ. एसके चतुर्वेदी, डॉ. एके पांडे मौजूद रहे।
राजनीतिक दलों ने भी किया ध्वजारोहण
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेश कश्यप की अध्यक्षता में पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह यादव व जिला सचिव अबरार अली ने आवास विकास सैंयर नगर में ध्वजारोहण किया। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व बुंदेलखंड प्रभारी विजय कुशवाहा, बाहर ओरछा गेट स्थित सुगंधपुरी में एडवोकेट राजेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचरण लच्छे, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय पर जिला सचिव शिरोमणि सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में किले के मैदान में शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने ध्वजारोहण किया। कार्यालय पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष किश्वर जहां ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष शंभू सेन, डॉ. विजय भारद्वाज, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, राजेंद्र रेजा, राम प्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे। गल्ला मंडी भोजला में गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अमित अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।

आम जन को सुलभ हो न्याय: जिला जज
झांसी। गणतंत्र दिवस पर जिला अधिवक्ता संघ की ओर से जजी परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ज्योत्सना शर्मा व विशिष्ठ अतिथि पीठासीन अधिकारी कौटिल्य गौड, पीठासीन अधिकारी चंद्रोदय सिंह, प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट संजय मलिक रहे। अध्यक्षता बार संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार यादव ने की। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संविधान को लागू कराने में बार व बैंच का आपसी सामंजस्य बहुत आवश्यक है, तभी आमजन मानस को सरल व सुलभ न्याय मिल सकेगा। इस मौके पर अपर जिला जज प्रथम संजय कुमार, बार संघ के सचिव प्रणय श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, राजेंद्र रावत, महेंद्र जोशी, शिरोमणि जैन, नरेंद्र खरे, अनिल साहू, दीपक यादव, आशीष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed