फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Electric worker committed suicide due to loss of bike, stopped to eat golgappa, could not find it even after

झांसी: बाइक खोने के गम में बिजली कर्मी ने की आत्महत्या, गोलगप्पे खाने के लिए रुका था, खोजने पर भी नहीं मिली

Sun, 18 Sep 2022 01:06 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2022 01:06 AM IST
सार

शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से आंतिया ताल के पास स्थित एक शराब की दुकान पहुंचा। शराब लेकर उसने बाहर बैठकर पी। इसके बाद टहलता हुआ वह आंतिया ताल के सामने पहुंचा। यहां एक ठेले से उसने गोलगप्पे खाए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है गोलगप्पे खाने के बाद वह अपनी बाइक खोजने लगा। बाइक न मिलने पर वह बदहवास हो उठा।

विज्ञापन
Electric worker committed suicide due to loss of bike, stopped to eat golgappa, could not find it even after
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

झांसी में बाइक खो जाने से बदहवास होकर एक युवक ने आंतिया ताल में छलांग लगा दी। आसपास के लोग जब तक उसे बाहर निकालते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रेमनगर के पुलिया नंबर नौ के पास रहने वाला राजकुमार शाक्या (41) बिजली विभाग मेें आउटसोर्स कर्मचारी था। उसकी इन दिनों मुन्ना लाल पावर हाउस में ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्यों में ड्यूटी लगी थी।

शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह बाइक से आंतिया ताल के पास स्थित एक शराब की दुकान पहुंचा। शराब लेकर उसने बाहर बैठकर पी। इसके बाद टहलता हुआ वह आंतिया ताल के सामने पहुंचा। यहां एक ठेले से उसने गोलगप्पे खाए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है गोलगप्पे खाने के बाद वह अपनी बाइक खोजने लगा।
विज्ञापन


बाइक न मिलने पर वह बदहवास हो उठा। इधर-उधर खोजते हुए वह आंतिया ताल की बाउंड्री पर चढ़ गया। नशे में होने से फिसलकर वह तालाब में गिर पड़ा। सूचना मिलने पर थोड़ी देर में पुलिस भी पहुुंची। उसे बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नवाबाद सुधाकर मिश्र के मुताबिक शराब के नशे में होने की वजह से यह हादसा हुआ। राजकुमार के परिवार में पत्नी प्रीति के अलावा एक बेटी खुशी (11) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed