{"_id":"24-53618","slug":"Jhansi-53618-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में मार्च तक एस्ट्रोटर्फ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम में मार्च तक एस्ट्रोटर्फ
Jhansi
Updated Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ के निर्माण को लेकर चली आ रही धुंध जल्द छंट जाएगी। खेल विभाग ने इसके लिए पैसा जारी कर दिया है। यदि सब कार्य समय पर हो गया तो 31 मार्च तक एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती जब पहली बार मंत्री बनी थीं तो उन्होंने झांसी में हाकी के खेल को बढ़ावा देने तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए ध्यानचंद स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ के निर्माण की आधार शिला रखी थी। तब से लेकर अब तक 12 वर्ष सेे ज्यादा का समय गुजर गया और एस्ट्रोटर्फ का निर्माण पूरा नहीं हो सका। हालांकि, धीरे- धीरे बजट भी सवा तीन करोड़ रुपये से बढ़कर 10.50 करोड़ रुपये हो गया। जिलाधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि खेल विभाग ने 10.50 करोड़ रुपये के बजट में से 4.25 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। राजकीय निर्माण निगम कार्य करेगा और 31 मार्च तक एस्ट्रोटर्फ निर्माण का कार्य पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि छह महीने में अधूरा स्टेडियम का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही अगले साल हाकी लीग के आयोजकों से बात की जाएगी, ताकि यहां पर भी हाकी का आयोजन कराया जा सके।
खेल मंत्री ने दिया था जांच का आश्वासन
झांसी। गत महीने जिले के दौरे पर आए प्रदेश के वन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री फरीद महफूज किदवई ने एस्ट्रोटर्फ की सुविधा शुरू करने में गड़बड़ी व देरी की जांच कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है।