फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   आज गिरा 137 मीटर पानी-Lalitpur

आज गिरा 137 मीटर पानी-Lalitpur

Fri, 24 Aug 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
आज गिरा 137  मीटर पानी-Lalitpur
14 घंटे में बरसा 137 मिलीमीटर पानी
विज्ञापन

झांसी। बुधवार की रात से 14 घंटे में 137 मिलीमीटर बरसात होने का आंकड़ा दर्ज किया गया है। अभी तक कुल बरसात 536 मिलीमीटर हो गई है, जबकि जिले में औसत बरसात 797 मिलीमीटर होती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
अगस्त के पहले पखवाड़े ने बरसात के लिहाज से निराश ही किया था। ऐसे में माना जा रहा था कि पिछले साल की तरह इस साल भी सूखा पड़ सकता है। लेकिन, 15 अगस्त के बाद मौसम ने अंगड़ाई ली और झमाझम बरसात शुरू हो गई। बुधवार की देर रात एक बजे से शुरू हुआ पानी बरसने का सिलसिला बृहस्पतिवार को दिन में तीन बजे तक जारी रहा। इसके बाद भी रुक- रुक कर बरसात होती रही।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह 8.30 बजे से बृहस्पतिवार की सुबह 8.30 बजे तक 42 मिलीमीटर बरसात हुई थी। इसके बाद दिन भर पानी बरसता रहा। ऐसे में इन 14 घंटों के दौरान 137 मिलीमीटर पानी बरसने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि, सिंचाई विभाग इससे इत्तफाक नहीं रखता और सिर्फ 54 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई। ऐसे में अच्छी बरसात से लोगों में खुशी है, भले ही आंकड़े कम ज्यादा हाें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि अगस्त में अभी बरसात के आसार हैं। महीने के अंतिम दिनों में कोटा पूरा होने के आसार हैं। सितंबर में भी बरसात होगी। इस कारण साल भर पर्याप्त पानी रहेगा। बरसात का आंकड़ा सामान्य को छू लेगा।


पिछले सालों में बरसा पानी
सिंचाई विभाग के वर्षा के आंकड़ों के अनुसार 2013 में 1189 मिमी, 2014 में 543, 2015 में 787, 2016 में 476, 2017 में 503 मिलीमीटर पानी बरसा। दूसरी ओर मौसम विभाग के अनुसार 2011 में 870 मिमी और 2013 में 1028 मिमी बारिश हुई थी। 2012 में 678, 2014 में 402, 2015 में 384, 2016 में 540 और पिछले साल 2017 में 381 मिमी बरसात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed