फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   769 fire broke out in Jhansi in five months, loss of more than 10 crores

झांसी में पांच माह में 769 जगह लगी आग, 10 करोड़ से भी ज्यादा का नुकसान

Mon, 16 May 2022 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
769 fire broke out in Jhansi in five months, loss of more than 10 crores
झांसी। अगर जनवरी से मई तक की बात की जाए तो झांसी जनपद में 769 जगह आग लग चुकी है। इससे करीब 10 करोड़ का नुकसान माना जा रहा है। डेढ़ सौ किसानों की गेहूं की फसल आग से जल चुकी है। आग लगने की सर्वाधिक घटनाएं झांसी महानगर में हुईं हैं। आग लगने की वजह झूलते तार और शॉट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि आग लगने की घटनाएं तो और भी हुई होंगी लेकिन यह आंकड़ा फायर ब्रिगेड का है।
विज्ञापन

गेहूं के खेत, कारखाने, घर और गोदामों में आग लगने की घटनाएं सबसे ज्यादा हुईं हैं। कई स्थान तो ऐसे हैं कि वहां तंग गलियों के कारण फायर ब्रिगेड पहुंच ही नहीं पाई थी। दूर से किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की गई। पिछले दिनों ही शहर में एक गोदाम में आग लग गई थी। आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रही थीं। झांसी के बाद आग लगने की सबसे ज्यादा घटनाएं मोंठ क्षेत्र में हुईं हैं। यहां जनवरी से मई तक 128 स्थानों पर लगी आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया है। इसके बाद गरौठी में आग लगने की 98 घटनाएं सामने आईं हैं। चीफ फायर आफिसर केके ओझा ने बताया कि गर्मियों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

स्थान आग लगने की घटनाएं
झांसी महानगर 461
मोंठ 128
मऊरानीपुर 82
गरौठा 98
मुआवजे के लिए कई वर्षों से भटक रहे हैं लोग
झांसी। बिजली के तार टूटने या झूलते तारों से स्पार्किंग से सबसे ज्यादा आग खेतों में लगती है। कई साल पहले जिन किसानों के खेतों में आग लगी थी उन्हें भी अभी तक मुआवजा नहीं मिल सका है। बिजली विभाग के अफसरों का कहना है कि पहले सर्वे कराया जाता है। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बिजली अफसरों की कमेटी स्थलीय निरीक्षण करती है उसके बाद मुआवजा तय किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed